बिहार: थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर छलक रहा था जाम, 5 मुखिया व 1 पैक्स अध्यक्ष समेत 24 गिरफ्तार

बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार शराबबंदी का ढिंढोरा कितना भी पीट ले लेकिन इसकी जमीनी हकीकत किसी से छुपी नहीं है, तजा मामला बिहार के रोहतास जिले का है जहाँ थाना परिसर से महज 500 मीटर की ही दूरी पर एक शराब पार्टी चल रही थी। इस पार्टी की सुचना मिलने के बाद एएसपी के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की जिसमें कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार किए गए 24 लोगों में से 18 लोग शराब के नशे में पाए गए, इन लोगों में पांच मुखिया व एक पैक्स अध्यक्ष शामिल हैं। छापामारी के दौरान दो पिस्टल व कई कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि उनके निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी की, जिसमें यह सफलता हाथ लगी। बताया जाता है कि रात में शराब की पार्टी कर रहे मुखिया व अन्य लोग शोर-शराबा भी करने लगे। इसकी सूचना किसी ने एसपी को दी, जिसके बाद एसपी ने सासाराम एसडीपीओ को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में दरिगांव के मुखिया राजू पासवान, उगहनी के मुखिया राजबंश पासवान, नहौना के मुखिया मुन्ना सिंह, आलमपुर के मुखिया विजय पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह, धर्मेंद्रसिंह, रविंद्र सिंह, अमित सिंह, शिवजी सिंह, शिवमुनी पासवान, मुन्ना सेठ, संजय सिंह, रंजीत सिंह सहित 19 लोग शामिल हैं।