बिहार के स्कूलों में होगी पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति, जानिए किस जिले में कितने आवंटित पद

बिहार में लाइब्रेरियन की न्युक्ति की सुगबुगाहट देखने को मिलने लगा है, शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से पुस्कालयाध्यक्षों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इस सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए जिलों में कार्यरत पुस्कालयाध्यक्ष की संख्या बताने का निर्देश दिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने जिलेवार आवंटित पदों की संख्या बताते हुए हर जिले में वर्तमान में कार्यरत और रिक्तियों की संख्या को अगले एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा है। आपको बता दे की राज्य में पुस्तकालयाध्यक्षों के कुल आवंटित पद 2599 है।

किस जिले में कितने आवंटित पद

राजधानी पटना में आवंटित पद 186, जहानाबाद में 40, लखीसराय में 42, नालंदा में 121, रोहतास में 109, दरभंगा में आवंटित पद 67, गया में 106, सहरसा में 46, कैमूर में 38, भागलपुर में 103, भोजपुर में 105, प चंपारण में 51 पद, पूर्वी चंपारण में 77 हैं।

इसी प्रकार औरंगाबाद में 88,   नवादा में 56 , सुपौल में 43, मधेपुरा में 46, पूर्णिया में 49, अररिया में 37 पद, कटिहार में 49, बांका में 64, गोपालगंज में 51, मुंगेर में 69, शेखुपरा में 27, ,  मधुबनी में 108, खगड़िया में 39,  अरवल में 38, जमुई में 40 तथा किशनगंज में 17 पद हैं।

वहीं वैशाली में 82, मुजफ्फरपुर में 100, समस्तीपुर में 103, सीतामढ़ी में 52, शिवहर में 9, बेगूसराय में 75, सारण में 117, सीवान में 81 पद, बक्सर में 68, आवंटित है।