ध्यान दें! फ्री में Aadhar Card Update करवाने का आखिरी मौका, इस दिन से लगेगा चार्ज

भारत में रह रहे लोगों के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरुरी दस्तावेज है। यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसे हमेशा अपने पास रखना चाहिए और इसकी जरुरत बहुत सारे कामों में पड़ते रहती है। आधार कार्ड के बिना आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते है।
ऐसे में आपके आधार कार्ड में नाम, पता, बायोमैट्रिक डाटा और बाकी जानकारी अपडेट रखना अति आवश्यक हो जाता है। अगर आप भी अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार की तरफ से आपको आखिरी मौका दिया गया है।
Aadhaar Card Update Date
UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फ्री में आधार की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अंतिम तिथि 14 जून 2024 तक निर्धारित की गई है।
इस तारीख के बाद आधार डीटेल्स अपडेट करने के लिए आपको चार्ज देना पड़ेगा। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि आप अपना आधार कार्ड जल्द से जल्द अपडेट करवा लें।
आधार कार्ड अपडेट करवाना क्यों जरुरी है?
आधार कार्ड अपडेट करवाने के कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं:
- सटीक जानकारी: यदि आपके आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी है, जैसे कि नाम, पता या जन्म तिथि, तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। आधार कार्ड अपडेट करवाने से आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी जानकारी सही और प्रमाणित है।
- सुरक्षा: आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डेटा होता है, जैसे कि फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन, जो आपकी पहचान को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ: आधार कार्ड का उपयोग कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है, जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, और अटल पेंशन योजना। यदि आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, तो आप इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
- ई-केवाईसी: आधार कार्ड का उपयोग ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) के लिए किया जाता है, जो बैंक खाता खोलने, डीमैट खाता खोलने, या सिम कार्ड खरीदने जैसी सेवाओं के लिए आवश्यक है। यदि आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, तो आप इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
फ्री में Aadhar Card Update करने का सही तरीका

Free में Aadhar Card Update करने के लिए आप निचे बताए गए आसान चरणों को फॉलो कर सकते है:
- Step 1: सबसे पहले आप सभी को आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- Step 2: यहां MY Aadhaar पर क्लिक करने के बाद आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू से Update Your Aadhaar पर क्लिक करना होगा।
- Step 3: आधार नंबर और कैप्चा वेरिफिकेशन कोड (Captcha code) इंटर करने के बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना होगा।
- Step 4: अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP की मदद से Login कर पाएंगे।
- Step 5: अब आगे पेज पर डेमोग्राफिक डिटेल्स को जरूर बदले, इसके बाद Submit Update Request पर क्लिक करने से पहले संबंधित डॉक्यूमेंट की कॉपी अपलोड करना होगा।
- Step 6: इसके बाद आखिरी में अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) आपको एसएमएस के जरिए मिल जाएगा। जिससे रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड अपडेट करने के लिए
- अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
- आधार अपडेट फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
Conclusion
इस तरह से आप घर बैठे या फिर खुद से फ्री में आधार कार्ड में अपना नाम पता और बाकी सभी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। बता दे की 14 जून के बाद अगर आप आधार कार्ड को अपडेट करवाते हैं, तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा।
लेकिन फिलहाल के लिए UIDAI के तरफ से आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए कोई चार्ज निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में अंतिम तिथि से पहले इस मौके का फायदा आप जरूर उठाए।
और पढ़ें:
- Rajgir Stadium : बिहार के राजगीर में होगा IPL मैच, स्टेडियम बन कर तैयार !
- Sarkari Naukri: बिहार में शिक्षा विभाग की ओर से बंपर बहाली, सरकारी स्कूलों में 28 हजार नए पदों पर होगी भर्ती
- Bihar Weather Report: बिहार में अब मौसम लेगा करवट; इन जिलों में होगी बारिश
- Bihar B.Ed CET 2024: शिक्षक बनने का है सपना! CET-B.Ed परीक्षा के लिए करे ऑनलाइन आवेदन, जानिए प्रोसेस