Lakh vs Lac in Cheque: 100 में से 90 लोगों को नहीं है सही जानकारी, गलत भरते हैं चेक! जानिए क्या कहता है RBI का नियम…

Lakh vs Lac: पैसों का लेन-देन करने के लिए आज भी चेक का खूब इस्तेमाल होता है, हम सभी किसी को पैसे देने के लिए चेक काटते ही है। और बात जब लाखों में पैसे देने की होती है तो वहां एक बड़ा कन्फूजन सामने होता है।

यह कन्फूजन है लाख को अंग्रेजी में लिखने का, आप चेक बानाने के दौरान लाख को अंग्रेजी में क्या लिखते हैं Lakh या Lac ? क्या है सही स्पेलिंग? ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे और आपको यह भी पता चलेगा कि आखिर इसे लेकर RBI और बैंकों का नियम क्या कहता है।

पहले जानिए अर्थ

क्या सही है और क्या गलत है इससे पहले आपको दोनों के सही अर्थ का पता होना जरूरी है। ऐसे में अंग्रेजी के दोनों शब्द Lakh और Lac दोनों का मतलब अलग अलग होता है।

इंग्लिश डिक्‍शनरी के अनुसार Lakh का अर्थ अंकों को दर्शाने के लिए है जबकि Lac को कीड़े से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ बताया गया है जिसका उपयोग सीलिंग वैक्स, डाई, वार्निशन आदि को बनाने में किया जाता है।

अब यहाँ से एक बात स्पष्ट नजर आ रही है कि अगर चेक काटते वक्त Lac लिख दिया तो चेक रिजेक्ट हो जायेगा। तो ऐसे नहीं है, इसे जानने के लिए आपको बैंकों के भी नियम पर ध्यान देना होगा। 

क्या है आरबीआई का नियम ?

आरबीआई ने चेक बुक को भरने से जुड़े कई नियम बनाएं हैं, और इन नियमों का पालन हर बैंक को सुनिश्चित करना होता है।

जब भी हम चेक पर कोई अमाउंट भरते है तो उसे दो बार लिखना होता है एक बार अंक में तो एक बार शब्द में, अब यह पूरी कन्फूजन इसी शब्द वाले अमाउंट को लेकर है।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आरबीआई ने चेक पर लाख की स्पेलिंग के लिए कोई नियम नहीं बनाए हैं लेकिन आरबीआई द्वारा जारी वेबसाईट पर Lakh ही लिखा है।

Lakh का ही करें इस्तेमाल

अक्सर यह देखा गया है कि Lac लिखने पर भी चेक बाउंस या रिजेक्ट नहीं होता है लेकिन बैंक द्वारा ऑफिशियल भाषा में Lakh को सही माना गया है और आप इसी का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा।

चेक पर भले ही आप Lakh या Lac दोनों स्पेलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन चेक पर लिखी गई अंक राशि में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।