Kanwar yatra 2023: हरिद्वार के इन आश्रमों में मुफ्त में ठहर सकेंगे कावड़ यात्री, खाना भी रहेगा फ्री

Kanwar Yatri will be able to stay for free in these ashrams of Haridwar, food will also be free

Kanwar yatra 2023: श्रावणी मेला 2023 की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है और कांवरियों का जत्था देश के कोने – कोने से महादेव की आराधना करने निकल पड़ा है। आपको बता दें कि इस बार सावन दो महीनों तक है, ऐसे में कांवरियों के ठहरने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार ने इंतजाम किए हैं आइए जानते हैं हरिद्वार में कांवरियों के लिए क्या विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सावन के इन पावन दिनों में भक्तों का ताता भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए देश के हर शिव मंदिर और धामों में लगा रहता है। बता दे की कावड़ जल लेने के लिए कावड़िया सुल्तानगंज से लेकर हरिद्वार उत्तराखंड तक जाते हैं। और अगर आप भी इस बार हरिद्वार उत्तराखंड जल लेने के लिए जा रहे हैं तो यहां के कुछ ऐसे फ्री में आश्रम है जहां आप निशुल्क ठहर सकते हैं और भरपेट खाना खा सकते हैं।

शांतिकुंज आश्रम – Shantikunj Ashram​

अगर आप भी उत्तराखंड के भक्तिमय वातावरण में रहना चाहते हैं तो आपके लिए हरिद्वार का शांतिकुंज आश्रम एक परफेक्ट जगह हो सकता है इस में ठहरने के लिए आपको एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं है आपको यहां सुबह और शाम के समय खाने पीने के लिए लंगर की व्यवस्था मिल जाएगी और यहां ठहरने के लिए आपको आश्रम के छोटे-मोटे कार्य करने होंगे। यह आश्रम हर की पौड़ी नामक स्थान से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है।

सप्त ऋषि आश्रम – Sapt Rishi Ashram

हरिद्वार के सबसे प्राचीन और बेहद खूबसूरत आश्रमों में से एक सप्त ऋषि आश्रम है गंगा नदी के तट पर स्थित है और बताया जाता है कि यहां केवल साधु-संतों को ही रुकने की अनुमति दी जाती है लेकिन वॉलिंटियर्स इस आश्रम में रुक सकते हैं। यहां सबसे ज्यादा बताया करते हैं और इस आश्रम मैं बिल्कुल फ्री में योग सीखा जा सकता है और भोजन की व्यवस्था के लिए आश्रम में लंगर लगता है।

व्यास आश्रम – Vyas Ashram Haridwar​

गंगा के किनारे बसे इस आश्रम में आप निशुल्क रुक सकते है।आपको रहने के लिए कमरों की व्यवस्था मिल जाएगी और यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है आपको बता दें कि शाम के वक्त इस आश्रम से गंगा नदी का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। अगर आप भी हरिद्वार आ रहे हैं तो व्यास आश्रम में रुकने की सोच सकते हैं।

वासुदेव आश्रम – Vasudev Ashram Haridwar

यह आश्रम टूरिस्टो के आकर्षण का केंद्र रहता है तो अगर आप भी हरिद्वार आ रहे हैं तो आपके लिए ठहरने का बेस्ट ऑप्शन वासुदेव आश्रम हो सकता है इस आश्रम में रहना और खाना बिल्कुल मुफ्त है।

प्रेम नगर आश्रम – Prem Nagar Ashram​

लोगों का मानना है कि अगर आप हरिद्वार जा रहे हैं तो आपको कम से कम एक बार प्रेम नगर आश्रम जरूर जाना चाहिए यहां आपको पानी के फव्वारे के साथ हरी भरी हरियाली आकर्षित करेगी जो बहुत शांति देती है और यहां एक पार्क भी है जहां आप शांति से बैठ कर प्रभु की भक्ति कर सकते हैं। आश्रम में रुकने के लिए आपको ₹50 देने पड़ते हैं और सुबह शाम का भोजनके लिए लंगर की व्यवस्था होती है।