JEE Mains 2022 का रिजल्ट जारी, बिहार के आदित्य अजय बने टॉपर, IIT मुंबई से कम्प्यूर साइंस पढ़ने का है सपना

jee main 2022 topper aditya ajay

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जून-2022 (JEE Main Result 2022) के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन परीक्षा में बिहार के आदित्य अजय को 99.99 फीसदी अंक मिले हैं।

इसी के साथ बिहार के आदित्य अजेय टॉपर बने हैं। परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को jeemain.nta.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजट करना होगा।

बिहार के पूर्वी चंपारण के छात्र है आदित्य

आदित्य बिहार के पूर्वी चंपारण के छात्र हैं। इनके पिता अजय कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। इन्होंने जेईई मेन की तैयारी कोटा से की है। वर्ष 2020 में ऑनलाइन तरीके से तैयारी की है।

इन्होंने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। इसने स्कूली शिक्षा चकिया के लबाना स्कूल से की है। वहीं 12वी की पढ़ाई रामकृष्ण विद्यापीठ देवघर से की है।

IIT मुंबई से कम्प्यूर साइंस पढ़ने का है सपना

दसवीं 98 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए थे। इसका सपना आईआईटी मुंबई में कम्प्यूर साइंस लेकर पढ़ने का है। अभी दूसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं।

Dream of studying Computer Science from IIT Mumbai
IIT मुंबई से कम्प्यूर साइंस पढ़ने का है सपना

साथ ही साथ जेईई एडवांस के लिए फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा बिहार से सैकड़ों छात्रों का बेहतर रिजल्ट हुआ है। पटना के कई कोचिंग संस्थानों ने बेहतर रिजल्ट का दावा किया है।

जेईई मेन की परीक्षा में बिहार से 80 हजार छात्र

इधर देखा जाए तो जेईई मेन की परीक्षा में बिहार से 80 हजार छात्र शामिल हुए थे। वहीं देशभर से जेईई मेन की परीक्षा में पहले चरण के लिए 8,72,432 छात्रों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 7 लाख 69 हजार 589 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

80 thousand students from Bihar in JEE Main exam
जेईई मेन की परीक्षा में बिहार से 80 हजार छात्र

इसमें लड़कियों की संख्या 2 लाख 21 हजार 719 शामिल हुई, वहीं लड़के 5 लाख 47 हजार 867 शामिल हुए थे। बिहार से 80 हजार परीक्षा में शामिल हुए थे। इसबार परीक्षा केंद्रों पर 29000 जैमर लगाया है। दूसरे चरण का पंजीयन समाप्त हो गया है। इसकी परीक्षा जुलाई में होनी है।

टॉपर्स की लिस्ट

1- आदित्य अजय- बिहार

2. स्नेहा पारीक- असम

3.दिशांत कुमार- दादरा और नगर हवेली

4.मयंक गुलिया- अंडमान निकोबार

5.देबरघा नाथ- अरुणाचल प्रदेश

6- पोलिशेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश

7- पेनिकलापति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश

8- कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश

9- सार्थ सिंगला- छत्तीसगढ़

10- आभिनव राजेश श्रीपद- छत्तीसगढ़

इन 6 स्टेप से जाने अपना रिजल्ट

how to check jee mains result 2022
इन 6 स्टेप से जाने अपना रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in 2022 या ntaresults.nic.in परिणाम 2022 पर जाएं।

स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर जेईई मेन (जून) 2022 सेशन के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ अंकित करें।

स्टेप 4- एप्लीकेशन नंबर आदि अंकित करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- सबमिट बटन दबाते ही एनटीए जेईई मेन परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

स्टेप 6- अब आप अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

perfection ias bpsc
प्रमोटेड कंटेंट