|

Business Idea: सिर्फ एक बार लगाएं यह डीजल का पौधा, सालों साल होगी लाखो में कमाई

Business Idea: अगर आप भी एक ऐसे बिज़नेस की तलाश में हो जिससे आप एक बार लागत लगाकर सालो-साल कमाते रहे तो आज हम आपके लिए एक ऐसे ही बिज़नेस आईडिया लेकर आए है जिसमे आप एक बार की लागत में सालो-साल कमाई कर सकते है।

जैसे कि आपने टाइटल में पढ़ ही लिया होगा तो हम बात कर रहे डीज़ल के पौधे की अब आपके मन में यह आता होगा कि यह डीजल का पौधा होता क्या है। तो टेंशन मत लीजिए इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।

क्या है डीजल का पौधा

आपको बता दे कि डीजल जिसे जेट्रोफा या रतनजोत के नाम से जाना जाता है लेकिन आम लोग बोलचाल की भाषा में इसे डीजल प्लांट कहते है। इस पौधे से आपको बायोडीजल प्राप्त होता है। यह एक प्रकार का झाड़ीदार पौधा होता है। जो कि अर्ध-शुष्क क्षेत्रो में ज्यादा उगाया जाता है।

इस डीजल के पौधे के बीजो से 25 से 30 % तक तेल को निकला जा सकता है। और इन तेलों का उपयोग कारो और गाड़ियों को चलाने के लिए लगने वाले डीजल के रूप में यूज़ किया जाता है। और इन बीजो से जो कोई भी अवशेष बचता है उसका इस्तेमाल बिजली को बनाने के लिए किया जाता है। यह पौधा एक प्रकार की सदावहार झाड़ी होती है।

jatropha farming
jatropha farming

कैसे करे डीजल पौधे की खेती

इस डीजल के पौधे की खेती को आप कोई भी समय में लगा सकते है। इसके खेती करने के लिए आपको बाजार से इसका बीज लाना होगा जो कि बहुत आसानी से मिल जाएगा। ख़ास बात यह है कि इसकी खेती करने के लिए आपको खेत में ज्यादा पानी और जुताई की भी जरुरत नहीं होती है। और 4 से 6 महीने के अंदर ही इसकी फसल बन कर तैयार हो जाएगी। और इसके बाद 5 साल तक इसका बीज निकलते रहता है। जिससे आप बिना मेहनत के आसानी से साल के लाखो रुपये तक कमा सकते है।

आपको बता दे कि इस डीजल प्लांट की खेती ज्यादा तर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रो में होती है। इसके पौधे खेत में सीधे नहीं लगाए जाते है। इसकी खेती करने के लिए पहले इनके पौधों को नर्सरी में लगाया जाता है। फिर उसके बाद ही पौधे को  खेत में लगाया जाता है।

इस डीजल की पौधे की खेती करने की सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार लागत लगाने के बाद इससे 5 साल तक अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

कैसे प्राप्त करे बीज से डीजल

जेट्रोफा या रतनजोत के पौधे से डीजल निकलना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको जेट्रोफा के पौधे के बीजो को फलो से अलग करना होता है। इसके बाद इन बीजो को अच्छी तरह साफ़ करके मशीनो में डाल दिया जाता है। और इससे तेल निकल जाता है।

डीजल के पौधे से होंगी मोटी कमाई

जैसे कि आपको पता होंगा कि हमारे देश में दिनों-दिन महंगाई बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ रहे है। जिससे आपको भी इसका अच्छा मुनाफा हो सकता है। और इसके लिए हमारी भारत सरकार भी किसानो की मदद कर रही है।

इसके लिए भारत सरकार किसानो से 12 रुपये प्रति क्विंटल से किसानो से बीज खरीद सकती है। और प्रति हेक्टेयर यह बीज लगभग 8 से 10 क्विंटल निकल जाता है। जिससे यह 1800 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिक जाता है। और इसी तरह आप बड़े पैमाने में इसकी खेती कर लाखो तक कमा सकते है।

ये भी पढ़े