एक बिहारी सब पर भारी, ईशान किशन बने IPL ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, जाने उनके बारे में

Ishan Kishan becomes the most expensive player of IPL auction

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का ऑक्शन शनिवार से बेंगलुरु में शुरू हुआ। इस 2 दिवसीय नीलामी में 15 देश के 600 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। अब तक बिके खिलाड़ियों की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) सबसे महंगे रहे हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रिकॉर्ड 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

 ईशान इस नीलामी के साथ IPL में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। पिछली बार 6.20 करोड़ रुपए बोली लगी थी। ईशान किशन अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके है। पटना के इस खिलाड़ी को बचपन में क्रिकेट के कारण स्कूल से निकाल दिया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी की।

Mumbai Indians buy Ishan Kishan for Rs 15.25 crore
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा

टी20 में है ईशान का बेहतरीन परफॉरमेंस

इस बार ईशान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते दिखेंगे। मुंबई फ्रैंचाइज़ी ने अब तक हुए आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ या उससे अधिक की बोली लगाई है। पिछले सीजन में उन्हें 6.2 करोड़ रुपए मिले थे। यानी उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपए अधिक मिले।

Ishaan best performance in T20
टी20 में है ईशान का बेहतरीन परफॉरमेंस

23 साल के ईशान किशन का टी20 में बेहतरीन परफॉरमेंस रहा है। वे अब तक खेली गई 104 पारियों में 28 की औसत से 2726 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 15 अर्धशतक लगाया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 135 का है, जो टी20 के लिहाज से बेहतरीन है।

यही कारन है की 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने उन पर इतनी बड़ी बोली लगाई है। वे टी20 वर्ल्ड कप में भी उतरे थे। पिछले दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वे रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए भी दिखे थे।

दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने

अब तक के आईपीएल ऑक्शन इतिहास में ईशान किशन दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। 2015 में युवराज सिंह 16 करोड़ रुपए में बिके थे। ईशान किशन पहले भी कहते रहे हैं, कि मुंबई इंडियंस उनकी फेवरेट टीम है। इस बार लीग के मुकाबले महाराष्ट्र में ही हो सकते हैं। वे पहले से टीम से जुड़े रहे हैं, इसका टीम को फायदा मिल सकता है।

पिता बोले- ईशान पूरे देश का बेटा है

बातचीत के दौरान ईशान के पिता प्रणव पांडे ने कहा- ‘मुझे बहुत खुशी है कि ईशान मुंबई इंडियंस में हैं। ‘पैसा बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात ये है कि मुंबई ने ईशान पर भरोसा जताया। ईशान मुंबई के लिए 4 सीजन खेल चुका है और फिर से अपने घर में ही गया है। वैसी जगह जहां की टीम के माहौल से वो रूबरू हैं। ऐसे में उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

ishan kishan parents
ईशान किशन अपने माता पिता के साथ

अब ईशान के परफॉर्म के ऊपर है कि वो कितना अच्छा खेलता है। क्योंकि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय T-20 वर्ल्ड कप भी होने वाला है। तो सेलेक्टर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसे अच्छा खेलना होगा। वहीं ईशान के पिता ने कहा कि ईशान अब मेरा ही नहीं पूरे देश का बेटा बन चुका है। देश के लिए भी खेलता।

ऑक्शन में अब तक बिके महंगे खिलाड़ी

  • ईशान किशन: 15.25 करोड़, मुंबई
  • दीपक चाहर: 14 करोड़, सीएसके
  • श्रेयस अय्यर: 12.25 करोड़, केकेआर
  • हर्षल पटेल: 10.75 करोड़, आरसीबी
  • वानिंदु हसारंगा: 10.75 करोड़, आरसीबी
  • निकोलस पूरन: 10.75 करोड़, हैदराबाद
  • शार्दुल ठाकुर: 10.75 करोड़, दिल्ली
  • प्रसिद्ध कृष्णा: 10 करोड़, राजस्थान
  • लॉकी फर्ग्युसन: 10 करोड़, गुजरात

क्रिकेट के प्रति ऐसा था जुनून

ईशान पटना स्थित बेली रोड के आशियाना में रहते थे। 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान एक बेहतरीन विकेट कीपर बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला था।

ईशान पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट थे। इस दौरान क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे, जिसके बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था।