IPL 2022: ऋषभ पंत vs श्रेयस अय्यर, जानिए किसकी टीम है सबसे धाकड़, बड़े बड़े धुरंधर शामिल

अभी हाल ही में हुई आईपीएल 2022 की नीलामी समाप्त हो चुकी है। सभी टीमों ने अपनी अपनी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस आईपीएल नीलामी में काफी उथल पुथल हुई है। जहां पिछ्ले सीजन में अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेले थे, तो वहीं इस बार उनको कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। इसके अलावा 2020 में दिल्ली कैपिटल की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को भी कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। आइए जानते हैं श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की टीम कोलकाला नाइटराइडर्स और दिल्ली कपिटल्स में से किसकी टीम सबसे खतरनाक है।

सबसे पहले श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की बात करेंगे। नीलामी में इस बार प्रत्येक फ्रेंचाइजियों को 90 करोड़ रुपए खर्च करके अधिकतम 25 खिलाड़ी खरीदने थे। आपको बता दें कि प्रत्येक फ्रैंचाइजी को अधिकतम 25 खिलाड़ी खरीदने होते हैं। नियम के मुताबिक 25 खिलाड़ी से कम खरीद सकते हैं, लेकिन 25 से अधिक नहीं खरीद सकते। कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूरे 25 खिलाड़ियों को खरीदा है।

कोलकाता ने 90 करोड़ रुपए में से 89.55 करोड़ रुपए 25 खिलाड़ियों पर खर्च किया है। वहीं नीलामी में 47.55 करोड़ रुपए 21 खिलाड़ियों पर खर्च किए। वहीं 4 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपए खर्च करके रिटेन किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस बार श्रेयस अय्यर पर बड़ा दांव खेला और 12.25 करोड़ खर्च करके अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 45 लाख रुपए बच गए थे।

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम

बल्लेबाज

बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, अंजिक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अभिजीत तोमर, एलेक्स हेल्स, श्रेयस अय्यर, अमान हकीम खान।

विकेटकिपर बल्लेबाज

शेल्डन जैकसन, सैम बिलिंग्स।

गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती, चमिका करुणारत्ने (श्रीलंका), अशोक शर्मा, राशिख सलाम, टिम साउदी, शिवम मावी, उमेश यादव, पैट कमिंस।

ऑलराउंडर

आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नितीश राणा, मोहम्मद नबी।

कोलकाता नाइटराइडर्स की 25 सदस्यीय टीम

बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, अंजिक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अभिजीत तोमर, एलेक्स हेल्स, श्रेयस अय्यर, अमान हकीम खान, शेल्डन जैकसन, सैम बिलिंग्स, वरुण चक्रवर्ती, चमिका करुणारत्ने (श्रीलंका), अशोक शर्मा, राशिख सलाम, टिम साउदी, शिवम मावी, उमेश यादव, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नितीश राणा, मोहम्मद नबी।

ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल ने नीलामी में 25 में से 24 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। नीलामी में दिल्ली ने 89.90 करोड़ रुपए 24 खिलाड़ियों पर खर्च किए। नीलामी समाप्त होने के बाद दिल्ली के पास 10 लाख रुपए बच गए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ, मंदीप सिंह, यश धुल, रोवमन पॉवेल (वेस्ट इंडीज), सरफराज खान, अश्विन हेब्बार, डेविड वार्नर।

विकेटकीपर बल्लेबाज

ऋषभ पंत, टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड), श्रीकर भरत।

गेंदबाज़ 

एनरिक नोर्तजे (साउथ अफ्रीका), खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, चेतन साकरिया, पप्रवीन दूबे, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान।

ऑलराउंडर

अक्षर पटेल, ललित यादव, विक्की ओस्तवाल, रिपल पटेल, मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)।

दिल्ली कैपिटल्स की 25 सदस्यीय टीम

पृथ्वी शॉ, मंदीप सिंह, यश धुल, रोवमन पॉवेल (वेस्ट इंडीज), सरफराज खान, अश्विन हेब्बार, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत, टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड),  भरत, एनरिक नोर्तजे (साउथ अफ्रीका), खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, चेतन साकरिया, पप्रवीन दूबे, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, अक्षर पटेल, ललित यादव, विक्की ओस्तवाल, रिपल पटेल, मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)।