IPL 2022: IPL के मेगा ऑक्शन में अंडर-19 विश्व कप के इन 8 युवा सितारों पर रहेंगी निगाहें, जानिए कौन कौन से युवा शामिल

अभी हाल ही में अंडर-19 की भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को वर्ल्ड फाइनल में हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बना। इससे पहले जूनियर टीम के पिछले बीते वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, नागरकोटी, शुभमन गिल और शिवम मावी जैसी क्रिकेटर आईपीएल की नीलामी में करोड़पति बन गए थे। इस बार भी ऐसा ही कुछ संयोग बनने जा रहा है।
अंडर-19 विश्व कप खत्म होने के 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन शुरू होने जा रहा है। इस मेगा ऑक्शन में अंडर-19 विश्व कप की विजेता रही भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं। बता दें कि अंडर-19 विश्व कप के भारतीय टीम के कप्तान यश धुल समेत कई युवा क्रिकेटर रातों रात करोड़पति बन सकते हैं।
आपको बता दें कि इस बार आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अंडर-19 विश्व कप के आठ युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
यश धुल पर लग सकती है बड़ी बोली
कप्तान यश धुल, (दिल्ली) राज बावा, हरनूर सिंह (चंडीगढ़), राजवर्धन हंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, कौशल तांबे (महाराष्ट्र), अनीश्वर गौतम (कर्नाटक), वासु वत्स (यूपी) को आईपीएल की मेगा बोली में शामिल किया गया है। ये आठ खिलाड़ी आईपीएल 2022 की नीलामी में भाग ले रहे हैं।
हंगरगेकर का बेस प्राइस 30 लाख रूपए है। हंगरगेकर को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। हंगरगेकर ने इस मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा है। बता दें कि इन सभी आठ खिलाड़ियों की इस नीलामी में यह पहली बोली होगी। हंगरगेकर अंडर-19 विश्व कप में बेहतरीन फार्म में थे। वे निचले क्रम में भारत की तरफ से बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। इसके अलावा वे भारतीय टीम में स्ट्राइक गेदबाज की भूमिका भी निभाते हैं।
ऋषभ पंत व पृथ्वी शॉ अंडर 19 विश्व कप से बने थे करोड़पति
आपको बता दें कि अंडर-19 विश्व कप से ही ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल आदि खिलाड़ी विश्व कप से आईपीएल की नीलामी में करोड़पति बन चुके हैं। साल 2020 में अंडर-19 विश्व कप में रवि विश्नोई को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था। विश्नोई ने साल 2020 के अंडर-19 विश्व कप में 17 विकेट चटकाए थे।
2018 के अंडर-19 विश्व कप के बाद पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा था। वहीं शुभमन गिल को केकेआर ने 1.8 करोड़ में खरीदा था। वहीं 2016 के अंडर-19 विश्व कप के बाद ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.9 करोड़ में खरीदा था।