IPL 2022: 15वें सीजन में आईपीएल के इतिहास में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा, ये दिग्गज ऐसा करते नजर आएंगे

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन शुरू होने में बस चंद दिन ही बचे हैं। 12 और 13 तारीख से आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 का आयोजन बेंगलुरु में होगा। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भरा हुआ है।

वहीं आने वाले इस बड़े मेगा ऑक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर भी अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे।

जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी अपने कप्तानों और कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर अभी से ही जमकर रणनीतियां बनाने में जुट गई है। वहीं सहयोगी देशों के क्रिकेटरों ने भी इस बार आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन में अपना नाम दिया है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आपको बता दें कि इन 590 खिलाड़ियों में से 370 खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी हैं और 220 खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीवन स्मिथ, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है। जिसकी वजह से ये लोग भी मेगा ऑप्शन में ऑक्शन का हिस्सा होंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के रह चुके कप्तान डेविड वॉर्नर भी इस मेगा ऑप्शन का हिस्सा होंगे।

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर की माने तो इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर आईपीएल 2022 की नीलामी में बोली अपनी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ टेबल पर बैठे नजर आएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल के पूरे इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस बार पहली बार ऐसा कारनामा होने जा रहा है।

ऐसे में दर्शकों में भी काफी रोमांच पैदा होगा। वे अपने पसंदीदा दिग्गज खिलाड़ियों को ऑक्शन में टेबल पर बैठे हुए देख पाएंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयंका ने राहुल और मेंटर गौतम गंभीर को अपने हिसाब से टीम बनाने की पूरी अनुमति दी है। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल ने यह खुलासा भी किया है कि मेगा ऑक्शन के संदर्भ में उनकी हर रोज मेंटर गौतम गंभीर से बात होती है।

वहीं इस आईपीएल 2022 में कुछ बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। क्योंकि वे इस आईपीएल 2022 के मेगा ऑप्शन में भाग नहीं ले रहे हैं। वहीं ब्रावो, कगिसो रबाडा, फाफ डू प्लेसिस जैसे बड़े दिग्गज खिलाड़ी इस बार मेगा ऑप्शन का हिस्सा बन रहे है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने अनुमान लगाया है कि फाफ डु प्लेसिस को इस मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ तक की मोटी रकम मिल सकती है।