IPL 2022: धोनी vs रोहित शर्मा, जानिए किसकी टीम है सबसे धाकड़, कई युवा धुरंधर शामिल

आईपीएल 2022 की नीलामी समाप्त हो चुकी है। सभी टीमों ने अपनी अपनी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया है। 4 बार की आईपीएल चैंपियन महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में इस बार कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी कई धुरंधर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली चेन्नाई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस में से किसकी टीम सबसे धाकड़ है।
सबसे पहले एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करेंगे। नीलामी में इस बार प्रत्येक फ्रेंचाइजियों को 90 करोड़ रुपए खर्च करके अधिकतम 25 खिलाड़ी खरीदने थे। आपको बता दें कि प्रत्येक फ्रैंचाइजी को अधिकतम 25 खिलाड़ी खरीदने होते हैं। नियम के मुताबिक 25 खिलाड़ी से कम खरीद सकते हैं, लेकिन 25 से अधिक नहीं खरीद सकते। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पूरे 25 खिलाड़ियों को खरीदा है।
चेन्नई ने 90 करोड़ रुपए में से 42 करोड़ रुपए में 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें कप्तान एमएस धोनी (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (16 करोड़), मोईन अली (8 करोड़) और रितुराज गायकवाड (6 करोड़) शामिल हैं। इसके अलावा 45.50 करोड़ खर्च करके चेन्नई ने नीलामी में 21 खिलाड़ियों को खरीदा। नीलामी समाप्त होने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पर्स में 2.95 करोड़ रुपए बच भी गए थे।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम
बल्लेबाज
रितुराज गायकवाड, डेवोन को (न्यूजीलैंड), शुभ्रांशु सेनापति, हरी निशांत, रोबिन उथप्पा।
विकेटकिपर बल्लेबाज
एमएस धोनी, एन. जगदीसन, अंबाती रायडू।
गेंदबाज
महीश ठीक्षणा (श्रीलंका), राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, एडम मिलने (न्यूजीलैंड), मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, दीपक चाहर।
ऑलराउंडर
रवींद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम दुबे, क्रिस जोर्डन (इंग्लैंड), भगत वर्मा, मिचल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस (साउथ अफ्रीका)।
चेन्नई सुपरकिंग्स की 25 सदस्यीय टीम
रितुराज गायकवाड, डेवोन को (न्यूजीलैंड), शुभ्रांशु सेनापति, हरी निशांत, रोबिन उथप्पा, एमएस धोनी, एन. जगदीसन, अंबाती रायडू, महीश ठीक्षणा (श्रीलंका), राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, एडम मिलने (न्यूजीलैंड), मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम दुबे, क्रिस जोर्डन (इंग्लैंड), भगत वर्मा, मिचल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस (साउथ अफ्रीका)।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने 90 करोड़ में से 42 करोड़ रुपए में 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और किरोन पोलार्ड (6 करोड़) शामिल हैं। इसके अलावा नीलामी में टीम ने 47.90 करोड़ रुपए 21 खिलाड़ियों पर खर्च किया। जिसमें ईशान किशन, टिम डेविड और जोफरा आर्चर शामिल हैं। मुम्बई ने भी पूरे 25 खिलाड़ियों को खरीदा है। नीलामी समाप्त होने के बाद मुम्बई की पर्स में 10 लाख रुपए बचे।
मुम्बई इंडियंस की टीम
बल्लेबाज
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, डिवॉल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका)।
विकेटकीपर बल्लेबाज
आर्यन जुयाल, ईशान किशन।
गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद अर्शद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, जोफरा आर्चर, टाइमल मिल्स (इंग्लैंड), रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी।
ऑलराउंडर
किरोन पोलार्ड, रितिक शोकिन, अर्जुन तेंदुलकर, संजय यादव, डेनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया), टिम डेविड (सिंगापुर), फेबियन एलेन (वेस्ट इंडीज)।
मुम्बई इंडियंस की 25 सदस्यीय टीम
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, डिवॉल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका), आर्यन जुयाल, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद अर्शद खान, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, जोफरा आर्चर, टाइमल मिल्स (इंग्लैंड), रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी, किरोन पोलार्ड, रितिक शोकिन, अर्जुन तेंदुलकर, संजय यादव, डेनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया), टिम डेविड (सिंगापुर), फेबियन एलेन (वेस्ट इंडीज)।