IPL 2022: सचिन-लारा समेत बड़े बड़े दिग्गज शामिल, जानिए आईपीएल कोचिंग के लिए कौन कौन से दिग्गज किस टीम में शामिल

आईपीएल दुनिया का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। आईपीएल सभी देशों की लीगों से सबसे महंगी क्रिकेट लीग है। आईपीएल में भारत समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। एक टीम में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी तक खेल सकते हैं। वहीं इस आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। इस बार के आईपीएल में 2 नई टीमों के जुड़ने से बहुत कुछ बदल रहा है। दुनिया के सबसे टी-20 लीगों में से एक में इस बार न केवल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि कोचिंग स्टाफ के दिग्गज भी बढ़ेंगे।

इस बार आईपीएल में एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। वहीं मैदान के बाहर इनके लिए योजना बनाते हुए बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, अनिल कुंबले और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे महान खिलाड़ी दिखाई देंगे।

मुम्बई इंडियंस

मुंबई सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। मुम्बई इंडियंस ने इस बार अपने कोचिंग स्टाफ में तीन बड़े दिग्गजों को शामिल किया है। जिसमें मुख्य कोच श्रीलंका के पूर्व दिग्गाज बल्लेबाज महेला जयवर्धने शामिल हैं। सलाहकार के रूप में सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी के लिए जहीर खान शामिल हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स

पहली बार आईपीएल में लखनऊ की टीम शामिल है। लखनऊ ने अपना हेड कोच जिम्बाब्वे के महान खिलाड़ी एंडी फ्लावर को बनाया है। वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर होंगे। इसके अलावा विजय दहिया सहायक कोच के रूप में शामिल किए गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

एक बार भी आईपीएल का खिताब नही जीत पाने वाली आरसीबी ने संजय बांगड़ को मुख्य कोच बनाया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के माइक हेसन टीम के डायरेक्टर हैं। पिछले साल आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच थे।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी को हेड कोच बनाया है। साथ ही वे टीम क्रिकेट डायरेक्टर भी हैं। वहीं साइमन कैटिच सहायक कोच होंगे। वहीं वेस्ट इंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा को टीम ने बल्लेबाजी कोच बनाया है। साउथ अफ्रीका के खतरनाक गेदबाज डेल स्टेन को गेंदबाजी कोच का जिम्मा मिला है। फील्डिंग कोच के लिए टीम ने भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमांग बदानी को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

केकेआर ने मुख्य कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम को बरकरार रखा है। उनकी कोचिंग में पिछले सीजन में टीम फाइनल तक का सफर तय की थी। अभिषेक नायर टीम के सहायक कोच होंगे। वहीं डेविड हसी को टीम का मेंटर बनाया गया है। भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। ओमकार साल्वी को सहायक गेंदबाजी कोच बनाया गया है। फील्डिंग कोच के लिए इंग्लैंड के जेम्स फोस्टर को शामिल किया गया है।

राजस्थान रॉयल्स

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा इस बार क्रिकेट डायरेक्टर के अलावा मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। जिंबाब्वे के ट्रेवर पैनी सहायक कोच होंगे। भारत के अमोल मजूमदार बल्लेबाजी कोच होंगे। साईराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है। दिशांत याज्ञनिक को फील्डिंग कोच बनाया गया है। वहीं रॉब कासेल तेज गेंदबाजी कोच हैं।

दिल्ली कैपिटल्स

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने रहेंगे। अजय रात्रा सहायक कोच होंगे। प्रवीण आमरे बल्लेबाजी कोच होंगे। मोहम्मद कैफ सहायक कोच होंगे और जेम्स हॉप्स गेंदबाजी कोच होंगे।

अहमदाबाद

आई पी एल 2022 की दूसरी नई टीम अहमदाबाद ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को गेंदबाजी कोच बनाया है। गैरी कर्स्टन टीम के मेंटर होंगे। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी बल्लेबाजी कोच और क्रिकेट डायरेक्टर होंगे।

पंजाब किंग्स

पंजाब भी अब तक आईपीएल में एक भी खिताब नहीं जीत पाई है आईपीएल 2022 में पंजाब के मुख्य कोच भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले होंगे। पंजाब की टीम ने वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है। वहीं गेंदबाजी कोच के लिए आस्ट्रेलिया के डेमियन राइट को टीम ने शामिल किया है। वहीं साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक फील्डर जोंटी रोड्स को फील्डिंग कोच बनाया गया है।