इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में जैकलीन और गोविंदा ने जमाया रंग, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे सहित इन सितारों को मिला अवार्ड

International bhojpuri film awards 2023 winners

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स शो में गोविंदा समेत रश्मि देसाई और जैकलिन फर्नांडिस तक ने शिरकत की थी। इस शो में दोनों एक्ट्रेस ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी, जो काफी धमाकेदार रही है। दोनों हीरोइनों ने अवॉर्ड शो में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।

Rashmi Desai and Jacqueline Fernandez stole all the limelight at the International Bhojpuri Film Awards show
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स शो में रश्मि देसाई और जैकलिन फर्नांडिस ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली

वहीं, गोविंदा भी किसी से कम नहीं रहे। अवॉर्ड शो में गोविंदा ने साउथ क्वीन हर्षिका पूनाचा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शुभि शर्मा भी स्टेप से स्टेप मिलाते हुए दिखीं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट में कहर ही बरपा दिया था।

Govinda gave stage performance with South Queen Harshika Poonacha at Bhojpuri Award Show
भोजपुरी अवॉर्ड शो में गोविंदा ने साउथ क्वीन हर्षिका पूनाचा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी

रश्मि देसाई और जैकलिन फर्नांडिस ने अवॉर्ड नाइट में एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों में लाजवाब डांस मूव्स दिखाए थे। जैकलिन को यलो कलर के स्टाइलिश घाघरे में देखा गया साथ ही रश्मि को ब्लैक आउटफिट में देखा गया।

Rashmi Desai was seen in a black outfit
रश्मि देसाई को ब्लैक आउटफिट में देखा गया

इसके साथ ही जैकलिन के हाथों से पवन सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला तो वो खुशी से झूम उठे और उनके लिए ‘लॉलीपॉप’ गाने के कुछ बोल गुनगुनाए। इस वक्त ये नजारा देखने लायक था।

Jacqueline Fernandez shows off her amazing dance moves to chart buster songs at the award night
जैकलिन फर्नांडिस ने अवॉर्ड नाइट में चार्ट बस्टर गानों में लाजवाब डांस मूव्स दिखाए

अब अगर बात करें कि किस स्टार को कौन सा अवॉर्ड मिला तो साउथ क्वीन हर्षिका पूनाचा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के लिए मिला। पवन सिंह को ‘हमार स्वाभिमान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। स्मृति सिन्हा को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स मिला है।

South Queen Harshika Poonacha received the Best Debut Actress Award
साउथ क्वीन हर्षिका पूनाचा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला

इसके साथ ही रानी चटर्जी को सोशल मीडिया क्वीन अवॉर्ड दिया गया। अयाज खान को बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। संजय पांडे, बेस्ट सपोर्टिंग रोल ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के लिए दिया गया है।

किसको किस केटेगरी में मिला अवार्ड?

Who got the award in which category
किसको किस केटेगरी में मिला अवार्ड?

1. बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)

2. बेस्ट फिल्म 2021 विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)

3. बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)

Best Actress Amrapali Dubey (Love Vivah.com)
बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)

4. बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)

Best Actor Critic Dinesh Lal Yadav Nirhua (Gabru)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)

5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)

6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)

7. बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)

9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)

10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अंजना सिंह (मेरा भारत महान)

Jacqueline was seen in a stylish yellow gown
जैकलिन को यलो कलर के स्टाइलिश घाघरे में देखा गया

11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)

12. बेस्ट खलनायक अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)

13. बेस्ट कोमेडियन संजय वर्मा (धर्मा)

14. बेस्ट कोरियोग्राफर प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)

15. बेस्ट एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)

Jacqueline and Govinda shine at International Bhojpuri Film Awards
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में जैकलीन और गोविंदा ने जमाया रंग

16. बेस्ट स्टोरी मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)

17. बेस्ट डायलॉग राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)

18. बेस्ट स्क्रीन प्ले संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)

19. बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह

20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल प्रियंका सिंह

International Bhojpuri Film Awards Show 2023
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स शो 2023

21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )

22. बेस्ट एक्शन दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)

23. बेस्ट पीआरओ रंजन सिन्हा

24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)

25. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड मनोज तिवारी

new ad of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट
new batch of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट