Indian Army Bharti Rally: बिहार के 11 जिलों में सेना भर्ती के लिए रैली का होगा आयोजन, जानिए क्या है बहाली का शेड्यूल

Indian Army Bharti Rally for 11 districts of bihar

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ चूका है। अग्निपथ योजना के तहत बिहार के 11 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय बिहार और झारखंड की ओर से अग्निपथ योजना के तहत इस सेना भर्ती का अलग-अलग तिथियों पर की आयोजन किया जाएगा। आईये जानते है क्या है सेना भर्ती रैली का शेड्यूल?

बिहार में सेना बहाली का आयोजन

दरअसल अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय गया द्वारा 30 अगस्त 2023 से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया में सेना बहाली का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

Army Recruitment Rally in Gaya from 30 August to 5 September
30 अगस्त से 5 सितंबर तक गया में होगी आर्मी बहाली

भारतीय सेना द्वारा वेकेंसी पहले ही निकाली गई थी। जिसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उन सभी एप्लीकेशन की शॉर्ट लिस्टिंग के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट बोधगया धोबी रोड टेकना फॉर्म के निकट स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के मैदान में लिया जाएगा।

बिहार के इन 11 जिलों के लिए होगी भर्ती

शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए बिहार के इन 11 जिलों में सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है:

  1. अरवल
  2. औरंगाबाद
  3. गया
  4. जमुई
  5. जहानाबाद
  6. कैमूर
  7. लखीसराय
  8. नालंदा
  9. नवादा
  10. रोहतास
  11. शेखपुरा

क्या होगा सेना भर्ती रैली का शेडयूल?

  • 30 अगस्त: लखीसराय, नवादा एवं जहानाबाद
  • 31 अगस्त: रोहतास, जमुई, नालंदा
  • 01 सितंबर: औरंगाबाद, शेखपुरा, कैमूर भभुआ
  • 02 सितंबर: गया एवं अरवल

अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी

  • 03 सितंबर: लखीसराय, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, जमुही, जेहानाबाद, कैमूर भभुआ, शेखपुरा, गया, रोहतास एवं नालंदा

अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी

  • 04 सितंबर: लखीसराय, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, जेहानाबाद, कैमूर भभुआ, शेखपुरा, गया, रोहतास और नालंदा

अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी

  • 05 सितंबर: लखीसराय, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, जमुही, जेहानाबाद, कैमूर भभुआ, शेखपुरा, गया, रोहतास एवं नालंदा

और पढ़े: BPSC ने जारी किया शिक्षक अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का डेट, बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए भी अपडेट, देखिए नोटिफिकेशन

और पढ़े: विशेष सूचना! यात्रीगण कृपया ध्यान दे, पूर्वोत्तर रेलवे की यह 50 ट्रेनें निरस्त; जानिए क्या है वजह