Vande Bharat Sleeper: शुरू हुआ देश का पहला वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जाने रूट,किराया और टाइम टेबल

Vande Bharat Sleeper train

Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के डिमांड को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत कर दी है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है।

त्योहार के इस भीड़भाड़ के सीजन को देखते हुए बीते 21 नवंबर को तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस ट्रेन का परिचालन रात्रि के समय में किया जा रहा है।

21 नवंबर से हुई शुरुआत

आप सब को पता होगा कि पिछले कुछ दिनों से पूरे भारत देश में त्यौहार का सीजन चल रहा है,लोगों का आना-जाना एक जगह से दूसरे जगह तेजी से हो रहा है। इसी को देखते हुए दक्षिण रेलवे के द्वारा 21 नवंबर से चेन्नई से बेंगलुरु के लिए एक विशेष वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन जिसमें कुल 8 कोच शामिल है वह 21 नवंबर को पहली बार रात 11:00 से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से खुली और उसके अगले दिन सुबह यानी 22 नवंबर को करीब 4:20 पर बेंगलुरु पहुंच गई।

Vande Bharat Sleeper train
Vande Bharat Sleeper

यह भी पढ़े:-बड़ी खुशखबरी! बिहार के इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा सोने का खदान, सब हो जाएंगे मालामाल; जाने डिटेल्स

                           Vande Bharat: सांसद के प्रयास से इस राज्य को मिलेगा तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात, 8 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर; जाने रूट

रात में चलने वाला पहला वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के लिए आपको बता दे कि अभी पूरे भारत देश में केवल वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सुबह के समय में किया जा रहा था लेकिन यह पहला वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन है जिसका परिचालन रात्रि के समय में किया जाएगा।

भारतीय रेलवे के द्वारा टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस को दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में कुल 5:30 घंटा के समय लगेंगे। यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से खुलकर बुधवार की सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु टर्मिनल पहुँची।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया

रेलवे के उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की प्रतिक्रिया के लिए वंदे भारत विशेष ट्रेन को रात्रि के समय में चलने का निर्णय लिया गया है,इस ट्रेन का परिचालन दो महानगरों के बीच में किया जा रहा है।

चेन्नई मैसूर रोड पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इकोनॉमी क्लास टिकट का किराया 921 रुपये रेलवे के द्वारा निर्धारित किया गया है वहीं बात करें एग्जीक्यूटिव क्लास की तो इसका टिकट का दाम 1880 रुपए हो सकता है।

Vande Bharat Sleeper train photo
शुरू हुआ देश का पहला वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जाने रूट,किराया और टाइम टेबल

एक रूट पर दो वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस रेल मार्ग पर पहले से एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहले से चलाई जा रही है। इस ट्रेन को पिछले साल नवंबर के महीने में ही हरी झंडी दिखाकर शुरुआत किया गया था।

सवारी के प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों के द्वारा आने वाले अगले छुट्टी के मौसम में रात भर में और अधिक विशेष ट्रेन चलाने की योजना पर मोहर लगा सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक रेल यात्रियों के प्रतिक्रिया इस ट्रेन के प्रति बहुत सही नजर आई है।

यह भी पढ़े:-Vande Bharat Express: इस राज्य को एक और वंदे भारत का तोहफा, इस रूट पर चलने की तैयारी; जाने किराया और टाइम टेबल