Petrol Price: भारत के किस राज्य में सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल? जानिए आपके राज्य में कितनी है पेट्रोल की कीमत

In which state of India is petrol cheapest

देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले है, ऐसे में सभी प्रकार के मुद्दों पर राजनितिक दल एक दूसरे के आमने सामने है। जिनमें से पेट्रोल की कीमतें भी एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है, जिस पर नेताओं द्वारा बयानबाजी जारी है।

ऐसे में आईये जानते है की वर्तमान समय में भारत के किस राज्य में पेट्रोल सबसे सस्ता मिल रहा है? इसके साथ-साथ आपके राज्य में पेट्रोल की कीमत कितनी है, इसकी जानकारी ले सकते है।

मध्‍यप्रदेश में राजस्‍थान से ज्‍यादा महंगा पेट्रोल

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि – “राजस्थान की कांग्रेस सरकार 12 से 13 रुपये ज्यादा पेट्रोल वसूल रही है जबकि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल सस्ता है।”

जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि – “राजस्‍थान से ज्‍यादा महंगा पेट्रोल मध्‍यप्रदेश में मिलता है।” यहां जानिए की किस राज्‍य में पेट्रोल की कितनी कीमत है?

किन राज्यों में पेट्रोल सबसे महंगा?

सबसे पहले जानते है की भारत के किन राज्यों में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है:

राज्‍य पेट्रोल की कीमत
आंध्र प्रदेश 111.50
तेलंगाना 109.66
केरल 109.53
मध्‍यप्रदेश 108.65
राजस्‍थान 108.48
बिहार 107.48
महाराष्‍ट्र 106.31
पश्चिम बंगाल 106.03

Note: पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर में दी गई हैं।

किस राज्य में सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल?

In which state is petrol available cheapest
किस राज्य में सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल?

यहाँ जानिए की भारत के किस राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है:

राज्‍य पेट्रोल के दाम
अंडमान-निकोबार 84.10
अरुणाचल प्रदेश 92.52
दमन और दीव 94.31
दादरा नगर हवेली 94.43
मिजोरम 95.84
उत्तराखंड 95.28

भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल के दाम

निचे दिए गए टेबल से आप उन राज्यों में पेट्रोल की कीमतें जान सकते है जहाँ भारतीय जनता पार्टी की सरकार शासन में है:

राज्य पेट्रोल के दाम
उत्तर प्रदेश 95.28
उत्तराखंड 95.28
हरियाणा 97.49
मध्य प्रदेश 108.65
गुजरात 96.64
असम 98.08
महाराष्‍ट्र 106.31
गोवा 97.41
त्रिपुरा 99.49
मणिपुर 101.28
नागालैंड 99.50
सिक्किम 102.70
अरुणाचल प्रदेश 92.52
पांडिचेरी 96.22

कांग्रेस शासित राज्य में पेट्रोल की कीमतें

यहाँ आप कांग्रेस के शासन वाले राज्यों में पेट्रोल की कीमतों के बारे में जान सकते है:

राज्य पेट्रोल
राजस्थान 108.48
हिमाचल 97.79
छत्तीसगढ़ 102.56
कर्नाटक 101.94

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल का दाम?

आप मैसेज के द्वारा अपने शहर में पेट्रोल का दाम जान सकते है। इसके लिए आपको बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा।

वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं।

और पढ़े: बड़ी खुशखबरी! बिहार के इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा सोने का खदान, सब हो जाएंगे मालामाल; जाने डिटेल्स

और पढ़े: Vande Bharat Train पर पथराव किया तो खैर नहीं, पत्थरबाजों पर ऐसे कसेगा शिकंजा, जानिए क्या है रेलवे की तैयारी