UPSC टॉपर शुभम को IIT मुम्बई ने 6 माह पहले क्यों दे दी थी B.Tech की डिग्री, खास है कहानी

देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में गिने जाने वाले IIT से पढाई कर UPSC में टॉप करने वाले बिहार के शुभम के साथ एक बेहद ही रोचक कहानी जुड़ी हुई है, दरअसल शुभम को IIT मुंबई ने उसे 6 माह पहले ही एडवांस में B.Tech की डिग्री दे दी थी।तो आइये जानते है टॉपर शुभम की क्या है कहानी।
बिहार के कटिहार जिले के कुम्हरी के रहने वाले शुभम कुमार (Shubham Kumar UPSC Topper) ने UPSC 2020 में पूरे देशभर में पहला स्थान लाया है, शुभम के पिता का नाम देवानंद सिंह है जो उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर है व माता का नाम पूनम सिंह है। शुभम ने अपनी शुरूआती शिक्षा विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल से की है जिसके बाद 12वीं की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय बोकारो से पूरी किया।शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से बीटेक (B.Tech) किया है।
IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिग की पढाई पूरी करने के बाद शुभम ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी अपने दूसरे प्रयास में 2019 में 209वां रैंक हासिल किया था लेकिन उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा और इस साल फिर एग्जाम दिया और टॉप किया है।
शुभम के पिता देवानंद सिंह ने कहा कि शुभम पढ़ाई में इतना तेज था कि IIT मुंबई ने उसे 6 माह पहले ही एडवांस में B.Tech की डिग्री दे दी थी। इतना ही नहीं साल 2018 में समय से पहले ही डिग्री मिलने से घर वालों का एक सेमेस्टर का पैसा भी बच गया था। शुभम ने B.Tech करने के बाद दिल्ली जाकर अपना पूरा ध्यान UPSC की तैयारी में लगाया और सफलता भी मिली।
सभी तरफ से मिली रही बधाई
रिजल्ट आने के बाद प्रथम स्थान हासिल करने वाले शुभम को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं. विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इनकी सफलता ने एक बार फिर से बिहार का गौरव बढ़ाया है. शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं. कटिहार के शुभम को IAS टॉपर होने पर बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी बधाई दी है।