IBPS Clerk Recruitment 2023: देश भर के बैंकों में 6000 से अधिक पदों पर बंपर बहाली, जानिए सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

IBPS Clerk Recruitment 2023

IBPS Clerk Recruitment 2023: बैंकिंग की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आईबीपीएस ने देश भर के बैंकों में क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

IBPS Clerk Vacancy 2023 के तहत देश भर के विभिन्न बैंकों में क्लर्क की कुल 6030 पदों पर बहाली होने जा रही है। आईये जानते है आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 से सम्बंधित सभी जानकारी……….

क्या है योग्यता व आयु सीमा?

जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो और उनकी उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल हो, वह क्लर्क के पदों आवेदन करने के योग्य होंगे। आपको बता दे की एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

किस राज्य में कितने पद है खाली?

  • आंध्र प्रदेश: 77 पद
  • अरुणाचल प्रदेश: 06 पद
  • असम: 77 पद
  • बिहार: 210 पद
  • चंडीगढ़: 06 पद
  • छत्तीसगढ़: 84 पद
  • दादर और नगर / दमन और दीव: 08 पद
  • दिल्ली: 234 पद
  • गोवा: 36 पद
  • गुजरात: 239 पद
  • हरियाणा: 174 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 81 पद
  • जम्मू कश्मीर: 14 पद
  • झारखंड: 52 पद
  • कर्नाटक: 88 पद
  • केरल: 52 पद
  • मध्य प्रदेश: 393 पद
  • महाराष्ट्र: 527 पद
  • मणिपुर: 10 पद
  • मेघालय: 01 पद
  • मिजोरम: 01 पद
  • नागालैंड: 03 पद
  • ओडिशा: 57 पद
  • पंजाब: 321 पद
  • राजस्थान: 169 पद
  • तमिलनाडु: 142 पद
  • तेलंगाना: 27 पद
  • त्रिपुरा: 15 पद
  • उत्तर प्रदेश: 674 पद
  • उत्तराखंड: 26 पद
  • पश्चिम बंगाल: 241 पद

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण: 01 से 21 जुलाई 2023
  • आवेदन शुल्क: 01 से 21 जुलाई 2023
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें: अगस्त 2023
  • परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन: अगस्त 2023
  • ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना: अगस्त/ सितंबर 2023
  • प्रीलिम्स ऑनलाइन परीक्षा: अगस्त/ सितंबर 2023
  • ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम: सितंबर/अक्टूबर 2023
  • मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें: सितंबर/अक्टूबर 2022
  • मुख्य ऑनलाइन परीक्षा: अक्टूबर 2023
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट: अप्रैल 2024

IBPS Clerk Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘सीआरपी क्लर्क-XIII’ भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें।
  • अब ‘नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें’ पर टैप करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें, विवरण जांचें और फॉर्म जमा करें।
  • अंतिम पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकताओं के लिए उसका प्रिंटआउट प्राप्त करें।

और पढ़े: Bihar Tamato Price: बिहार में टमाटर के दाम सातवें आसमान पर, जानिए आपके इलाके में क्या है रेट

IBPS Clerk 2023 Salary

IBPS क्लर्क वेतनमान 19900-1000/1-20900-1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-42600-3270/1-45930-1990/1-47920 है।

जबकि मूल रूप से, इसका मतलब है कि IBPS क्लर्क के लिए न्यूनतम मूल वेतन 19,900 रुपये है जबकि अधिकतम 47,920 रुपये है। मूल वेतन के अलावा कई भत्तों और पर्क्स का लाभ उम्मीदवारों को मिलता है।

क्या है चयन प्रक्रिया?

वैसे उम्मीदवार जो दो राउंड यानी प्रीलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें इस भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आपको बता दे की आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अगस्त/ सितंबर 2023 में आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2023 में होगा। फाइनल मेरिट सिर्फ मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर ही बनेगी।

आवश्यक लिंक

IBPS Clerk Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

IBPS Clerk Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

IBPS Bharti 2023 आवेदन का डायरेक्ट लिंक

और पढ़े: AIIMS Patna Recruitment 2023: पटना में निकली है बम्पर भर्ती जल्दी करे आवेदन।