होली से पहले यूपी-बिहार के लोगों को रेलवे का तोहफा, रेलवे चला रही है 38 स्पेशल गाड़ियां; देखें शेड्यूल

Holi Special Train List for Bihar-UP: होली एक ऐसा त्यौहार है जब खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अपने घर को जरूर लौटते है, बिहार-यूपी के लाखों लोग कुछ ही दिनों के भीतर दूसरे प्रदेशों से अपने गृह राज्य वापस आते है।
ऐसे में होली या अन्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है और टिकट मिलना तो लगभग असंभव रहता है, इसी को देखते हुए रेलवे हर साल इस मौके पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है।
रेलवे ने होली के मौके पर भी रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है, इन ट्रेनों के शुरू होने से यूपी बिहार के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। तो चलिए जानते है इन ट्रेनों के शेड्यूल के बारे में –
होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
गाड़ी संख्या | कहां से कहां तक | प्रस्थान | आगमन | दिनांक | दिनांक |
05051 | छपरा-सिकंदराबाद | 03.50 (Sat) | 16.35 (Sun) | 30.03.2024 | – |
05052 | सिकंदराबाद-छपरा | 21.00 (Mon) | 14.20 (Wed) | – | 01.04.2024 |
05303 | गोरखपुर-महबूबनगर | 08.30 (Sat) | 19.30 (Sun) | 23.03.2024 | – |
05304 | महबूबनगर-गोरखपुर | 18.00 (Mon) | 09.00 (Wed) | 25.03.2024 | – |
07221 | सिकंदराबाद-दरभंगा | 19.00 (Thu) | 10.00 (Sat) | 26.03.2024 | – |
07222 | दरभंगा-सिकंदराबाद | 11.30 (Sat) | 04.50 (Mon) | 28.03.2024 | – |
07227 | हैदराबाद-पटना | 16.10 (Fri) | 03.00 (Sun) | 26.03.2024 | – |
07228 | पटना-हैदराबाद | 05.00 (Sun) | 13.30 (Mon) | 28.03.2024 | – |
05271 | मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर | 15.30 (Fri) | 19.00 (Sun) | 29.03.2024 | 05.04.2024 |
05272 | यशवन्तपुर-मुजफ्फरपुर | 07.30 (Mon) | 12.00 (Wed) | – | 01 & 08.04.2024 |
05293 | मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद | 13.00 (Tue) | 22.00 (Wed) | 19 & 26.03.2024 | 02.04.2024 |
05294 | सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर | 10.00 (Thu) | 21.00 (Fri) | 21 & 28.03.2024 | 04.04.2024 |
06181 | कोयंबटूर – भगत की कोठी | 02.30 (Thu) | 11.30 (Sat) | 14, 21 & 28.03.2024 | 04.04.2024 |
06182 | भगत की कोठी – कोयम्बटूर | 19.30 (Sun) | 09.30 (Wed) | 17, 24 & 31.03.2024 | 07.04.2024 |
06079 | ताम्बरम – संतरागाछी | 13.30 (Tue) | 21.00 (Wed) | 19 & 26.03.2024 | 02.04.2024 |
06080 | संतरागाछी – तांबरम | 23.40 (Wed) | 09.00 (Fri) | 20 & 27.03.2024 | 03.04.2024 |
06183 | कोचुवेली-दानापुर | 04.15 (Tue) | 10.00 (Thu) | 19, 26.03.2024 | 02.04.2024 |
06184 | दानापुर-कोचुवेली | 22.25 (Fri) | 07.30 (Mon) | 22, 29.03.2024 | 05.04.2024 |
रेलवे ने जिन जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है उनमें बनारस, गोरखपुर, पटना, दानापुर, सिकंदराबाद, हैदराबाद, कोचुवेली, कोयंबटूर आदि जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन शामिल है।
इन ट्रेनों के अलावे भी रेलवे ने अलग अलग रूटों पर कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है जिसकी जानकारी हम अपने अन्य पोस्ट में करेंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar News : बिहार में दो एयरपोर्ट बनाने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी