Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जल जमाव से लोग परेशान

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जल जमाव से लोग परेशान

Bihar Weather Today: बिहार में इस वक्त लगातार बारिश हो रही है, पिछले दो-तीन दिनों से मौसम विभाग ने जिलों के अलग-अलग क्षेत्र में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

और अब मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि बिहार में अभी भारी बारिश हो सकते हैं फिलहाल राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा और जो लोग बहुत लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे और उमस भरी गर्मी से परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी। बता दे कि बिहार में इस वक्त झमा-झम वर्षा हो रही है।

हाजीपुर में जल जमाव

इसके साथ ही बिहार में भारी बारिश के कारण हाजीपुर शहर डूब गया है यहां सड़कों पर लगभग डेढ़ से 2 फीट तक पानी जमा हो गया है और लोगों के घरों में भी पानी घुसना शुरू हो गया है। लगातार बारिश होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है और  लोगो को अब नगर प्रशासन द्वारा किए कार्यों की सच्चाई साफ साफ दिख रही है।

IMD के पटना केंद्र से यह चेतावनी दी जा रही है कि राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है, आपको बता दे की बिहार के लोग उमस और गर्मी से बुरी तरीके से परेशान थे और राज्य में हो रही झमा-झम बारिश ने, उन्हें राहत की सांस दी है।

जहानाबाद में ठनका की चेतावनी

आपको बता दे की जहानाबाद में ठनका को लेकर मौसम विभाग में चेतावनी दे रखी है और लोगों से अपील की है कि अपने अपने घरों में ही रहे।  इस बार सावन में भी लोगों को काफी गर्मी सहन करनी पड़ी थी और राज्य में मानसून के समय 30% कम बारिश हुई थी।

और अब जाके  मौसम विभाग की ओर से यह अलर्ट जारी किया गया कि बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश और कई में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। आपको बता दे की राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में कितना तापमान दर्ज किया गया

देखिए पूरी लिस्ट

 

शहर तापमान (मिनिमम) तापमान (मैक्सिमम)
पटना 28°C 34°C
गया 27°C 33°C
हाजीपुर 28°C 34°C
नवादा 27°C 33°C
अरवल 27°C 34°C
जहानाबाद 27°C 33°C
नालंदा 28°C 33°C
औरंगाबाद 26°C 33°C
मुजफ्फरपुर 28°C 34°C
समस्तीपुर 27°C 33°C
मधुबनी 27°C 34°C
दरभंगा 27°C 34°C
भागलपुर 27°C 34°C
पूर्णिया 26°C 30°C
किशनगंज 26°C 30°C
जमुई 26°C 30°C
कटिहार 26°C 30°C
मुंगेर 26°C 31°C
सिवान 26°C 32°C
सीतामढ़ी 26°C 32°C
बेतिया 26°C 32°C
आरा 27°C 32°C
बेगूसराय 26°C 31°C
बगहा 25°C 32°C
छपरा 27°C 32°C
टिहरी 26°C 32°C
रोहतास 26°C 31°C
बक्सर 27°C 33°C

Bihar Weather Update: बिहार में अगले 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश, राज्य के 11 जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी