Bihar Weather Report: बिहार में गर्म हवा से बढ़ी बेचैनी, अगले पांच दिनों तक चलेगा लू, इन 14 जिलों में अलर्ट जारी

बिहार के मौसम में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। एक दर्जन से अधिक शहरों में लू चलेगी। बीते दिनों ही राजधानी पटना समेत 29 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के द्वारा रडार या उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम पारा और चढ़ेगा। जिसको लेकर 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में होगी वृद्धि
बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण सहित 14 जिले हीटवेव की चपेट में रहे।
इन 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान पटना समेत पुरे बिहार में लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चल रही थी। राज्य का सबसे गर्म जिला 42 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।
इन शहरों का पारा रहा 40 डिग्री से अधिक
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
---|---|
पटना | 40 |
गया | 40.4 |
बाल्मीकि नगर | 40.6 |
डेहरी | 40.6 |
मधुबनी | 40.9 |
मोतिहारी | 41.2 |
शेखपुरा | 42 |
जमुई | 40.5 |
भोजपुर | 40.9 |
औरंगाबाद | 41.3 |
खगड़िया | 40.4 |
बांका | 40.7 |
नवादा | 40.9 |
जीरादेई | 40.2 |
बिहार में 21 अप्रैल 2024 तक का मौसम पूर्वानुमान
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने 21 अप्रैल 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ रह सकता है। इसके साथ ही मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके चलते दोपहर में लू की स्थिति बन सकती है। न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
पूर्वानुमानित की अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।
इन 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के इन 14 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है:
- पश्चिमी चंपारण
- पूर्वी चंपारण
- गोपालगंज
- सिवान
- बक्सर
- रोहतास
- कैमूर
- औरंगाबाद
- नवादा
- शेखपुरा
- मुंगेर
- जमुई
- बांका
- खगड़िया
Conclusion
जानकारी के लिए बता दे की पिछले साल भी 17 अप्रैल 2024 को बिहार में पहली बार लू चली थी। जिसके चपेट में कुल 13 जिले आए थे। जबकि इस बार मौसम विभाग ने 14 जिलों को लेकर लू का अलर्ट जारी किया है।
वहीँ भीषण गर्मी की तरह बिहार में इस साल जमकर बारिश भी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर 2024 के दौरान सामान्य से 106 फीसदी बारिश होने वाली है।
बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने कहा कि – “किसान अपने खेत में लगी सब्जियों व मक्का में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। अभी मूंग या उड़द की बुआई कर सकते हैं।”
और पढ़ें: बिहार से यूपी और झारखण्ड के 15 रूटों पर दौड़ेगी बसें, अपनों से मिलना हो जाएगा आसान