Heat Wave Alert: अप्रैल में ही तपती गर्मी! इन राज्यों में अगले 5 दिन तक लू का कहर

heatwave alert for 5 days in these states

अप्रैल का महीना चल रहा है, लेकिन गर्मी ने अभी से अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लू के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए हैं।

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते है की इन शहरों में मौसम कैसा बना रहेगा?

इन राज्यों में 20 दिनों तक लू की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल महीने में ही राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में लू का कहर बरपेगा। इन राज्यों में 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है।

तपती गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए अहमदाबाद में 100 ट्रैफिक सिग्नलों को 12 बजे से 4 बजे तक बंद करने का ऐलान किया गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों में स्कूलों के समय पर बदलाव हुआ है।

उत्तर भारतीय राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में लोगों को तपती गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इन राज्यों में लोगों को लू से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आग में झुलसेगा देश का 85% हिस्सा

अप्रैल महीने से ही भारत के कई राज्यों को भयानक हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जून तक पूरे देश का लगभग 85% हिस्सा आग में झुलसेगा। पिछली साल यह आंकड़ा 60% था।

कर्नाटक में हीट वेव की स्थिति अल नीनो प्रभाव में वृद्धि के कारण है। राजधानी बेंगलुरु के लोगों को पानी के संकट के बीच भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।

यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, जो 2016 के बाद से अधिकतम है।

गर्मी से बचने के लिए कुछ उपाय

  • खूब सारा पानी पीएं।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
  • बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।
  • गर्मी से बचने के लिए घर के अंदर रहें।

तूफान और बारिश का अलर्ट!

इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मिजोरम में ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 6 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है।

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट आयी और सामान्य गतिविधियां बाधित हुई। फिलहाल मौसम ठंडा रहने की संभावना है।

और पढ़ें: गर्मियों में इस टिप्स को अपनाए रूम रहेगा हमेसा ठंडा, AC कूलर की नहीं होगी जरुरत

और पढ़ें: Vande Bharat: यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए रेलवे का नया धांसू प्लान