बर्गर को बनाना चाहते हैं हेल्दी फूड, तो इन खास टिप्स को कर लें फॉलो

Healthy Burger Tips: बर्गर एक ऐसा जंक फूड है , जो बच्चों और बड़ों हर किसी का फेवरेट होता है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के बाद भी लोग बड़े चाव से इसे खाना पसंद करते हैं। जब भी घर का खाना खाने का मन नहीं करता है तो अक्सर लोग अपने घर के आस-पास के रेस्टोरेंट या फास्ट फूड के ठेले पर पहुंच कर बर्गर एंजॉय करना पसंद करते हैं।
परंतु बाहर मार्केट में मिलने वाला बर्गर कितना अनहेल्दी होता है, यह तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि बर्गर भी हेल्दी हो सकता है, तो आपको ये सुनकर हैरानी तो जरूर होगी।
पर यह सच है, अगर बर्गर बनाते समय अगर आप कुछ खास चीजों का ध्यान रखें तो बिना किसी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम को सोचे आप हफ्ते में जब चाहे तब इसे बनाकर खा सकते हैं। और आप भी शान से कह सकते हैं, कि “आज मैंने खाने में बर्गर खाया है” ।
तो चलिए अब जान लेते हैं बर्गर बनाने की वह खास टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप एक हेल्थी बर्गर इंजॉय कर सकते हैं-
हेल्दी बर्गर टिप्स
- किसी भी बर्गर में प्रयोग की जाने वाली टिक्की उसे बर्गर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। अक्सर बर्गर बनाते समय हम टिक्की को बढ़िया तरीके से फ्री करते हैं। तेल में टिक्की को फ्राई करने से बर्गर का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन हेल्थ के लिए यह उतनी ही नुकसानदायक बन जाती है। तो अगली बार जब भी आप बर्गर बनाने के लिए बनाएं तो उसे फ्राई करने की जगह ग्रिल का इस्तेमाल करें। जिससे नाम मात्र के तेल में आपकी टिक्की तैयार हो जाएगी और स्वाद भी A1 रहेगा।
- बनाने के लिए साधारण आलू की जगह आप स्वीट पोटैटो का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मांसाहारी हैं तो आप चिकन मटन या फिश की भी फीलिंग तैयार कर सकते हैं। जिससे आपका बर्गर जायकेदार और हेल्दी रहेगा।
- बर्गर को टेस्टी बनाने के लिए उसमें चीज का प्रयोग किया जाता है। चीज की स्थान पर आप दूध में ब्रेड को भीगा कर इस्तेमाल कर सकते हैं या आप कटलेट में दूध डालकर इसे सॉफ्ट और क्रीमी बनकर तैयार कर सकते हैं। और अपनी टिक्की के ऊपर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जिससे आपका टेस्ट भी बना रहेगा और हानिकारक फैट भी आपके शरीर में नहीं पहुंचेगा।
- इसके अलावा आप चीज स्लाइस के स्थान पर योगर्ट डिप या मशरूम सॉस का प्रयोग कर सकते हैं।
- बर्गर बनाने के लिए ज्यादातर मार्केट से मिलने वाले केचप व मसाले इस्तेमाल करते हैं, उनके स्थान पर घर में ही टमाटर की चटनी, धनिया पुदीने की चटनी प्रयोग करें।
- बर्गर में प्रयोग होने वाली बन अक्सर हम मार्केट से खरीद कर ले आते हैं। जिसमें बहुत ज्यादा मैदे का इस्तेमाल किया जाता है।
- बाजार वाले मैदे के बन के स्थान पर गेहूं और ओट्स के बन का प्रयोग कर सकते हैं। जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।
- अगर आपके पास ओवन है तो आप घर में ही आसानी से बन बना सकती हैं।
- बर्गर को रिफाइंड ऑयल में बनाने के स्थान पर जैतून के तेल का इस्तेमाल करिए, जिससे इसका स्वाद भी बढ़ेगा और आपके हेल्थ भी ठीक रहेगी।
- अगर आप अपने बर्गर को क्रंची बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोस्टेड क्रंची सीड्स जैसे पंपकिन सीड्स आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा लेट्यूस के पत्ते और खीरे के स्लाइस भी आपके बर्गर को क्रंची टेस्ट देते हैं।
- बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा बताए गए हेल्दी बर्गर की टिप्स का वीडियो भी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जिसका प्रयोग आप अपने लिए हेल्दी बर्गर बनाते समय कर सकते हैं।
लास्ट में हम आपसे यही कहना चाहेंगे कि अगर आप भी अपने फूड क्रेविंग को हेल्थ के साथ जोड़ना चाहते हैं, तो ऊपर बताएं टिप्स का प्रयोग अपना फेवरेट बर्गर बनाते समय जरूर इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें : नवरात्रि में रहना चाहते हैं एनर्जी से भरपूर, तो अकेला ही काफी है यह स्पेशल फ्रूट