Smart City Patna: पटना के इन 8 जगहों पर बनेगा ग्रीन बेल्ट, लगाए जाएंगे 30 तरह के पौधे, अब तक मंगवाए गए इतने पौधे

Green Belt Being Built Under Patna Smart City Project

पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में विभिन्न विकास कार्यों की प्रक्रिया लगातार जारी है। इससे पहले हमने आपको पटना में फ्लाईओवर के नीचे बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण की खबर के बारे में बताया था।

अब ताजा जानकारी ये है की Patna Smart City Project के तहत शहर में आठ जगहों पर ग्रीन बेल्ट का निर्माण जा रहा है। इन आठों ग्रीनबेल्ट के निर्माण में लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। आईये जानते है कहाँ कहाँ होगा ये निर्माण कार्य?

पटना की प्रमुख 08 जगहों पर तैयार होगा ग्रीन बेल्ट

दरअसल बिहार की राजधानी पटना की प्रमुख 08 जगहों पर कुल 15 करोड़ रुपये खर्च कर ग्रीन बेल्ट बनाया जा रहा है। इनमें से सात जगह फ्लाइओवर के नीचे पेड़-पौधे लगाये जायेंगे। आठवां स्थान डीएम आवास के आसपास का होगा। यह ग्रीन बेल्ट पटना स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया जा रहा है।

आपको बता दे कि पटना स्मार्ट सिटी की 26 वीं बोर्ड मीटिंग में एबीडी एरिया में आने वाले पुलों और फ्लाइओवर के नीचे का गैबियन और ग्रीन बेल्ट विकास किये जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गयी थी।

इसके बाद गैबियन और ग्रीन बेल्ट विकास किये जाने और रखरखाव की जिम्मेदारी एक्सपर्ट कार्यकारी एजेंसी के रूप में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दिया गया है।

अब तक मंगवाए गए 70 हजार पौधे

पटना के इन आठ जगहों पर लगभग 70 हजार पौधे लगाये जायेंगे। ये सारे पौधे हैदराबाद और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। सांग ऑफ इंडिया, अरेलिया, ब्लैक ग्रास, केन पाम, स्पाइडर लिली, एग्लोनिमा, रफीस पाम आदि 30 तरह के पौधों से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

पौधों के चयन में कुछ विशेष बातों का ख़ास ध्यान रखा गया है। चूंकि फ्लाइओवर के नीचे धूप कम आएगी, ऐसे में इस तरह के पौधों का चुनाव किया गया है, जो इनडोर पौधे हैं।

सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण

ग्रीन बेल्ट के विकास से पटना के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। जिससे फ्लाइओवर के नीचे की तस्वीर भी बदल कर खूबसूरत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये सेल्फी जोन के रूप में भी विकसित होगा।

और पढ़े: Bihar Weather: बिहार में मौसम का असली खेल शुरू, इस हफ्ते विशेष सावधान रहने की है जरूरत; सबसे बड़ा अलर्ट हुआ जारी

इन 8 जगहों पर विकसित होगा ग्रीन बेल्ट

  1. जीपीओ राउंड अबाउट से आर ब्लॉक राउंड अबाउट फ्लाइओवर के नीचे
  2. आर ब्लॉक से वीरचंद पटेल पथ के फ्लाइओवर के नीचे
  3. जीपीओ से बीएसएनएल के फ्लाइओवर के नीचे
  4. वीरचंद पटेल पथ के फ्लाइओवर के बगल में
  5. आर ब्लॉक से विधानसभा फ्लाइओवर के नीचे
  6. एग्जीबिशन रोड फ्लाइओवर चिरैयाटाड़ चौक से रामगुलाम चौक के फ्लाइओवर के नीचे
  7. चिरैयाटाड़ चौक से जीपीओ गोलंबर के फ्लाइओवर के नीचे
  8. डीएम आवास के गेट के दोनों तरफ

और पढ़े: E-DFC: ईस्टर्न कॉरिडोर से जुड़ा बिहार, अब बढ़ेगी ट्रेनों कीरफ्तार, जानिए और भी फायदे