कश्मीर और हिमाचल नहीं अब गोपालगंज के सेब खाएंगे बिहार के लोग, चार किसानों ने शुरू की खेती

आपने अभी तक कश्मीर और हिमाचल के सेब खूब खाये होंगे अगर उन प्रदेशों तक गए हो तो कई बार देखने का अवसर भी मिला होगा लेकिन बहुत ही जल्द बिहार के लोगों के बीच गोपालगंज का सेब उपलब्ध होगा।

जी हाँ, अगर गोपालगंज में कृषि विभाग की योजना सफल रही तो बिहारी लोग अपनी ही जमीन पर उपजाया गया सेब खा सकेंगे। गोपालगंज में जल्‍द ही सेब की खेती का ट्रायल शुरू होने वाला है।

सेब की उन्‍नत किस्‍म हरमन-99 की खेती के लिए चुना गया

सेब की खेती के ट्रायल के लिए गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड के चार किसानों को हिमाचल प्रदेश में पैदा होने वाली सेब की उन्‍नत किस्‍म हरमन-99 की खेती के लिए चुना गया है। इन किसानों को ट्रायल के लिए पौधे उपलब्‍ध करा दिए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में उन्नत किस्म की हरमन-99 प्रजाति से तैयार सेब के पौधों को ट्रायल के रूप में जिले के प्रत्येक प्रखंड के चार किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

अगर किसान सेब के उपलब्ध कराए गए पौधे की देखभाल अच्छी तरीके से करें तो आने वाले कुछ महीने तक इन पौधों में पत्ते आने शुरू हो जाएंगे।

प्राप्त हो जाएगी सेब की अच्छी फसल

संभव है कि अगले दो से तीन साल के भीतर ही सेब की अच्छी फसल प्राप्त हो जाएगी जिसके बाद यह मार्केट में भी उपलब्ध हो पायेगा।

आपको बता दे कि अहमदाबाद के नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के प्रशिक्षक डा. पार्थ कुमार दवे ने बताया कि गोपालगंज जिले की मिट्टी सेब की खेती के लिए मुफीद है।

अगर किसान सेब की खेती के लिए आगे बढ़ें और पुरानी परंपरागत खेती से अलग हटकर कुछ नया करने के लिए सेब की खेती करें तो इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

perfection ias upsc batch
प्रमोटेड कंटेंट