Gold on Record High: सोने की कीमत ने छुआ आसमान! 2024 में इतना ज्यादा चढ़ चुका है सोना

सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। 4 अप्रैल को, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव पहली बार 2,300 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया। यह 2020 के बाद सोने की सबसे ऊंची कीमत है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती इसके पीछे की मुख्य वजह मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) इस साल इंटरेस्ट रेट में कमी करेगा।
सोने की कीमतों में उछाल का कारण
विश्वभर में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि सोने की कीमतों में उछाल का मुख्य कारण है। 2023 में, केंद्रीय बैंकों ने 673.1 टन सोना खरीदा, जो पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा है।
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि इस साल लोन सस्ता होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस खबर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। चांदी का भाव तीन साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है।
इंटरेस्ट रेट घटने का पॉजिटिव असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ता है। सोने की कीमतों में इस साल फरवरी से ही तेजी का रुख है। इस हफ्ते सोने ने रोजाना ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
इस साल 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा सोना
04 अप्रैल के दिन सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड का भाव सुबह 9:12 बजे 2,299.25 डॉलर प्रति औंस था। पिछले सात दिन से स्पॉट गोल्ड में लगातार तेजी बनी हुई है।
उधर, 27.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने के बाद चांदी में स्थिरिता देखने को मिली। यह जून 2021 के बाद चांदी का सबसे ऊंचा भाव है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में 5 अप्रैल को नॉन-फार्म पेरोल के डेटा आने वाले हैं। इस पर इनवेस्टर्स की नजरें रहेंगी। इस साल सोना 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। अप्रैल में इसमें 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
एक्सपर्ट्स का ये है कहना
एक्सपर्ट्स की माने तो जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों के कारण भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। मध्यपूर्व के साथ रूस-यूक्रेन में हालात टकरावपूर्ण बने हुए हुए हैं।
वहीँ, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। जिसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के अनुसार, फरवरी में केंद्रीय बैंकों ने लगातार सोना खरीदा है।
यह सोने में केंद्रीय बैंकों की खरीददारी का लगातर नौवां महीना था। जिसमें चीन का केंद्रीय बैंक सबसे आगे रहा। उसके बाद भारत और कजाकिस्तान का नंबर है।
और पढ़ें: गोलमाल नहीं, पोस्ट ऑफिस की इस रिस्क फ्री योजना में 5 महीने में होता है पैसा डबल, पूरी जानकारी
और पढ़ें: जानिए आज की पेट्रोल और डीजल की कीमत, अभी जान ले आपके शहर में क्या है कीमत