मच्छर भूल जाएंगे आपके घर का रास्ता, बस पोछे के पानी में मिल लीजिए यह एक चीज

Ghar se Machar Bhagane ke Upay: गर्मियां शुरू होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक घर में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढने लगते हैं। मार्केट में मच्छरों से निजात पाने के लिए कई प्रकार के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन इनमे प्रयोग होने वाली केमिकल की वजह से ये मच्छरों के साथ-साथ घर के लोगों को भी नुकसान पहुंचाते है।
अगर आप भी घर के मच्छरों से परेशान है और बाजार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से घबराते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम प्राकृतिक चीजों से मच्छरों में को भगाने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। और साथ ही साथ आपको नेचुरल तरीके से मच्छरों से छुटकारा भी मिल जाएगा।
तो चलिए, अब जान लेते हैं घर की उन चीजों के बारे में जिनसे आप बहुत ही आसानी से मच्छरों के साथ-साथ अन्य कीड़े मकोड़ों से अपने घर को मुक्त कर सकते हैं।
एप्पल विनेगर
मच्छरों से निजात पाने के लिए आप विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसकी तेज़ खुशबू की वजह से मच्छर इसके आसपास भी नहीं भटकते हैं। इस प्रयोग के लिए आपको घर में लगने वाले पोछे के पानी में दो ढक्कन एप्पल विनेगर मिलाना है । अब आपको पूरे घर में इस पानी से पोछा लगा देना है।
इसके अलावा आप विनेगर की कुछ बूँदें अपने शरीर पर भी लगा सकते हैं। इसकी तेज महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं।
कपूर
घर के मंदिर में कपूर तो ज्यादातर लोग रखते ही है। पूजा में प्रयोग होने वाला कपूर आपको घर के मच्छरों से भी छुटकारा दिलाता है। जी हां, कपूर घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के साथ-साथ मच्छरों को भी दूर भगाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
इसके लिए आपको बस एक कटोरी पानी में थोड़ा सा कपूर डालकर ऐसी जगह पर रखना है, जहां पर मच्छर सबसे ज्यादा आते हैं। कुछ ही देर में इसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी और देखते ही देखते मच्छर घर से गायब हो जाएंगे।
कॉफी पाउडर
चाय के अलावा कॉफी भी भारतीय लोगों का फेवरेट पेय पदार्थ है। लेकिन कॉफी का प्रयोग आप घर के मच्छरों को दूर रखने करने के लिए भी कर सकते हैं। कॉफी पाउडर को आप घर के आस-पास इकट्ठे हुए पानी में डाल सकते हैं। जिससे मच्छरों के लार्वा नष्ट हो जाते हैं।
इसके अलावा घर में पहले से मौजूद मच्छरों के लिए आपको किसी कागज या अंडे की क्रेट में कॉफी पाउडर डालकर जलाना होगा। इसकी खुशबू फैलते ही मच्छर घर से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।
तुलसी
घरों में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में सुख शांति के साथ-साथ घर के मच्छर से भी छुटकारा दिलाने में तुलसी काफी सहायता करती हैं। इसके लिए आपके घर की मुख्य द्वार पर तुलसी की पौधे लगाना चाहिए।
औषधि गुणों से युक्त तुलसी मच्छरों जैसे कीटों के लिए हानिकारक होती है । इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर एक स्प्रे बना लीजिए, उसका छिड़काव करने से मच्छर घर के आसपास नहीं भटकते हैं।
लहसुन
लहसुन का प्रयोग तो हम अपने दैनिक जीवन में खाने-पीने के लिए करते ही हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह कई औषधीय गुना से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन का प्रयोग मच्छरों से निजात पाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आपको लहसुन को छील कर उसकी कलियों का पेस्ट बना लेना है।
इसके बाद इसको पानी में उबालकर एक स्प्रे बोतल में भर लीजिए। इस पानी का छिड़काव आपके घर में कर देना है। इसके बाद आपको ढूंढने से भी अपने घर में मच्छर नहीं मिलेगा।
लौंग और नींबू
मच्छरों को घर से दूर घूमने के लिए लौंग और नींबू का प्रयोग भी किया जाता है। आपको बता दे मच्छर लौंग और नींबू की तेज महक बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से वह ऐसी जगह पर बिल्कुल नहीं टिकते हैं जहां लॉन्ग नींबू को रखा जाता है।
इस प्रयोग के लिए आप नींबू को आधा काट कर उसमें लौंग के चार-पांच फूल लगाकर रख दीजिए। इस नेचुरल तरीके का प्रयोग करके मच्छरों से बहुत ही आसानी से मुक्ति पाए जा सकती है।
अल्कोहल
अल्कोहल का प्रयोग करके भी आप मच्छरों से आजादी पा सकते है। अल्कोहल की तेज महक से मच्छर दूर भागते हैं। इसके अलावा इसका रासायनिक कांबिनेशन भी मच्छरों को दूर भगाने के लिए मदद करता है।
इसके लिए आप घर खिड़की के पास किसी कटोरी या छोटे बर्तन में अल्कोहल रख सकते हैं। इसकी महक मच्छरों को घर में आने से रोकती है, साथ ही साथ तीखी गंध की वजह से घर के मच्छर भी बाहर निकल जाते हैं।