IPL 2022: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट पर बोले सुनील गावस्कर

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जहाँ चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंची है, गुरुवार रात चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई है।

आईपीएल 2020 में भी इससे पहले जब चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी उस वक्त भी धोनी की रिटायरमेंट को लेकर बाजार गर्म था और अब जब सीएसके एक बार फिर लीग स्टेज से बाहर हो गई है तो क्रिकेट के गलियारों में धोनी के रिटायरेंट की बातें होने लगी है।

मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अगस्त 2020 में संन्यास ले चुके हैं अब वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर अब भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है।

40 साल के महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बारे में लिटिल मास्टर ने कहा “देखो उसे कि उसने कैसा खेला है (मुंबई के खिलाफ)। स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि वह बहुत उत्सुक है और खेल को लेकर उत्साहित है। मैदान पर आज काफी कुछ दिख रहा था। वह एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ रहा था, जिसका अर्थ है कि वह उत्सुक था। उसे एक अवसर का एहसास होता है जब वे 2 या 3 शुरुआती विकेट गिरते हैं। हमने उसे बहुत नियमित रूप से ऐसा करते देखा है। जिसका अर्थ है ‘निश्चित रूप से नहीं’ (धोनी के संन्यास को लेकर)। हां वह खेलना जारी रखेगा, ठीक यही उन्होंने कहा था जब उनसे 2020 में पूछा गया था।”

बताते चले कि पिछले मुकाबले में जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 97 रन पर ढेर हो गई थी, तब दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी शेर की तरह अकेले डटे हुए थे। धोनी ने इस दौरान 33 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई ने इस लक्ष्य को 31 गेंदें रहते हासिल कर लिया था।