JEE Advanced Result 2023: गौरव बने बिहार टॉपर, लड़कियों में अक्षरा ने मारी बाजी, देखिए Top-10 की लिस्ट

Gaurav Became Bihar Topper in JEE Advanced Result 2023

NEET के बाद अब बारी है JEE Advanced Result 2023 की, यहाँ भी बिहार के बच्चों ने अपने झंडे फिर से गाड़ दिए है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) ने (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) जेइइ-एडवांस्ड 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए है।

बिहार के लखीसराय के रहने वाले गौरव कुमार (दिल्ली जोन) ऑल इंडिया 51 रैंक लाकर बिहार के स्टेट टॉपर बने हैं। वहीँ राजधानी पटना के विवस्वान सव्यसाची ऑल इंडिया 80 रैंक हासिल कर गुवाहाटी जोन टॉपर रहे और बिहार के सेकेंड स्टेट टॉपर बने हैं।

इसके साथ ही ऑल इंडिया 122 रैंक हासिल कर गया के मानपुर के गुलशन कुमार थर्ड स्टेट टॉपर रहे हैं। गुलशन ने दिल्ली जोन से परीक्षा दी थी। आईये जानते है टॉप 10 टॉपर्स के नाम और जाने वाइज़ रिजल्ट का हाल………..

JEE Advanced Result 2023 में बिहार के बच्चों ने मारी बाजी

बांका के आर्यन देवेश (दिल्ली जोन) ऑल इंडिया 131 रैंक लाकर चौथे टॉपर बने। ऑल इंडिया 145 रैंक के साथ पटना के यशस्वी राज गुवाहाटी जोन के सेकेंड टॉपर और बिहार के पांचवें स्टेट टॉपर बने हैं।

रक्षिक दास (ऑल इंडिया रैंक : 355) को गुवाहाटी जोन में तीसरा, अनुभव साह (ऑल इंडिया रैंक : 398) को चौथा और वैभव सिंह (ऑल इंडिया रैंक : 575) को पांचवां स्थान मिला है।

लड़कियों में बिहार से अक्षरा ने किया टॉप

वहीं बात करे लड़कियों की तो, गुवाहाटी जोन से बिहार के दरभंगा की रहने वाली अक्षरा (ऑल इंडिया रैंक: 1238) टॉपर रही। खास बात यह है कि अक्षरा ने नीट 2023 में भी सफलता हासिल की है। उसे नीट में 720 में कुल 610 अंक प्राप्त हुए हैं।

हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी (वीसी रेड्डी) ने 360 में से 341 अंक लाकर टॉप किया है। वहीं, हैदराबाद जोन की ही नयाकांति नगा भव्या श्री 298 अंक प्राप्त करके लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं।

JEE Advanced Result 2023: Zone Wise

  • हैदराबाद – 10432 स्टूडेंट्स
  • दिल्ली – 9290 स्टूडेंट्स
  • बॉम्बे – 7957 स्टूडेंट्स
  • खड़गपुर – 4618 स्टूडेंट्स
  • कानपुर – 4582 स्टूडेंट्स
  • रुड़की – 4499 स्टूडेंट्स
  • गुवाहाटी – 2395 स्टूडेंट्स

JEE Advanced 2023 Toppers List

टॉप टेन में हैदराबाद जोन के छह स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं, आइआइटी रुड़की के दो और आइआइटी दिल्ली जोन के दो स्टूडेंट्स शामिल हैं।

  1. वी चिदविलास रेड्डी (आइआइटी हैदराबाद जोन)
  2. रमेश सूर्य थेजा (आइआइटी हैदराबाद)
  3. ऋषि कालरा (आइआइटी रुड़की)
  4. राघव गोयल (आइआइटी रुड़की)
  5. ए वेंकट शिवराम (आइआइटी हैदराबाद)
  6. प्रभव खंडेलवाल (आइआइटी दिल्ली)
  7. बी अभिनव चौधरी (आइआइटी हैदराबाद)
  8. मलय केडिया (आइआइटी दिल्ली)
  9. एन बालाजी रेड्डी (आइआइटी हैदराबाद)
  10. वाई वेंकट मनेंद्र रेड्डी (आइआइटी हैदराबाद)

और पढ़े: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर बच्चों को दी जाती है मुफ्त शिक्षा, अब हर गरीब का बच्चा बनेगा डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर!

IIT Guwahati ने किया था परीक्षा का आयोजन

आपको बता दे की इस साल JEE Advanced 2023 परीक्षा का आयोजन आइआइटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने किया था। आइआइटी जेइइ-एडवांस्ड के दोनों पेपर की परीक्षा में कुल 1,80,372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

जिनमें से 43,773 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, इस साल 13 विदेशी उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 155 अप्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआइ) भी परीक्षा में सफल हुए हैं। यह परीक्षा चार जून को आयोजित की गई थी।

और पढ़े: NEET UG Result 2023: माता पिता चलाते है चाट की दूकान, बेटी ने NEET में पाई सफलता, ऐसे की तैयारी