G20 Summit 2023: जी20 के Logo में छुपा है एक खास मतलब, जाने क्या हैं इसमें कमल के फूल के मायने?

भारत देश की राजधानी दिल्ली में जी20 समिट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में दुनियाभर के तमाम देशों से मेहमान शामिल हुए है। यह बैठक 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है जिसका आज 10 सितंबर को समापन हो जायेगा।
इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनौथ, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ तीन द्विपक्षीय बैठके की।
बैठक में शामिल हुए दुनियाभर के मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत
इस बैठक में शामिल हुए दुनियाभर के मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी दिल्ली को चमचमा दिया गया है। बहुत ही खूबसूरती से देश की राजधानी दिल्ली को सजाया गया है। जी20 समिट बैठक में शामिल हुए दुनियाभर के सभी मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया।
भारत ने पहली बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। इस बैठक के लिए तमाम तैयारिया, जी20 समिट बैठक की थीम, लोगो हर चीज को काफी सोच समझकर तैयार किया गया है। जी20 के लोगो को ध्यान से देखने पर आपको इसमें पृथ्वी, कमल और भारत लिखा हुआ दिखेगा। आइए इस लोगो के मायने आपको विस्तार से बताते है।
क्या है G20 के लोगो का मतलब
भारत में हो रही इस साल जी20 की थीम ” वसुधैव कुटुंबकम ” है। इसका मतलब यह होता है कि, एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य। साथ ही जी20 के लोगो को तिरंगे का रंग दिया गया है।
इस लोगो में केसरिया, सफेद और हरा रंग देखने को मिलता है। लोगो के ठीक नीचे देवनागरी लिपि में ‘भारत’ लिखा है। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि जी20 समिट इस वर्ष भारत में हो रही है।
इस सब के अलावा लोगो में पृथ्वी के ऊपर कमल का फूल है। कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है जो हमारे देश की संस्कृति, धरोहर, आस्था और बौद्धिकता को दर्शाता है। कमल ऐसा सुंदर फूल है, जो कीचड़ में खिलता है इसके बावजूद हमेशा साफ और निर्मल रहता है।
पृथ्वी के साथ इसे दिखाने का मतलब दुनिया को आशा की किरण दिखाना है। यह हम सब में एक नई आशा जगाता है कि हम हर परिस्थिति, हर चुनौती में सभी परेशानियों से सामना करते हुए कमल के फूल की तरह हमेशा ही खिल उठेंगे।
ये भी पढ़े