Big Breaking: बिहार में पहली बार हेलीकॉप्टर से सरकारी अस्पताल की जांच करने पहुंचे अधिकारी, जाने पूरी जानकारी

बिहार के सरकारी अस्पताल के सुविधा को लेकर आए दिनों लगातार सवाल उठाते रहते हैं। बेहतर इलाज को लेकर लोगों के द्वारा लगातार शिकायत दर्ज कराई जाती है। वहीं दूसरे तरफ अधिकारी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण हेलीकॉप्टर से कर रहे हैं।
सरकारी अस्पताल की जांच के लिए बिहार सरकार लाखों खर्च कर रही है। बिहार में पहली बार किशनगंज के अस्पताल में अचानक से निरीक्षण करने हेलीकॉप्टर से अधिकारी पहुंच गए। आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर….
अधिकारियों का गोपनीय हेलीकॉप्टर द्वारा
हेलीकॉप्टर से सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण का पूरा मामला किशनगंज जिले से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अपन मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ मुख्यालय स्तर के उच्च साथ पदाधिकारी हेलीकॉप्टर से अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।
अधिकारियों के द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर,मरीजो को मिलने वाली सुविधा का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे निरीक्षण कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कहा
अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव महोदय ने बताया कि निदेशक प्रमुख डॉ सुनील झा के साथ-साथ अधिकारियों को पहले ही किशनगंज रवाना कर दिया गया था। इस खबर के बाद किशनगंज के आसपास सभी इलाके में खलबली मच गया था।
उसके बाद बुधवार को अपर मुख्य सचिव के साथ मुख्यालय स्तर के ऊंचे सात पदाधिकारी की टीम हेलीकॉप्टर से किशनगंज पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। जानकारी के लिए आपको बता दे की मुख्य सचिव ने खुद ठाकुरगंज और छतरगाछ अस्पताल का निरीक्षण किया।
मरीजो के मिलने वाले सुविधा का लिया गया जायजा
इस औसत निरीक्षण का मुख्य उपदेश था मरीज को मिलने वाले सुविधा का जायजा लेना, जिस तरीके से बिहार सरकार पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य विभाग के ऊपर ध्यान दिए हुए हैं। ऐसे में मरीज को बेहतर सुविधा मिल रही है या नहीं इसी का देखरेख करने टीम हेलीकॉप्टर से पहुंची थी।
जानकारी के लिए आपको बता दे की स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने पहले ही मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि विभाग की ओर से पहले मिशन 60 दिन और मिशन परिवर्तन अभियान चलाया गया है। इस मिशन का मुख्य उपदेश अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में स्थित है सुधारने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़े:बिहार के इस गुफा में छिपा है सोने का खजाना, इसके पीछे छिपी है रहस्यमय कहानी