बिहार के किसान इस सब्जी की खेती से हो रहे है मालामाल, सरकार के तरफ 10 लाख का बंपर अनुदान

Farmers will become rich from mushrooms

बिहार सरकार के द्वारा किसानों के लिए दर्जनो योजना चलाई जाती है| उसी में एक मेरा शरीर योजना है, इसके अंतर्गत सरकार बिहार के किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए 50% यानी 10 लख रुपए तक का अनुदान देती है।

बिहार सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना का उपदेश किसानों को मशरूम की खेती के तरफ आकर्षित करना है। इस योजना के तहत किसानों को कम समय में अधिक फायदा मिलेगा।

बिहार सरकार किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी देती है। जानकारी के लिए आपको बता दे की बिहार सरकार ने मशरूम के उत्पादन इकाई लागत 20 लाख रुपए तक की है। इसी में किसानों को 50% यानी 10 लख रुपए तक सब्सिडी के तौर पर मिल जाएगा।

योजना से जुड़ी खास बात

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि किस को खेती करने के लिए बैंक से लोन भी मिल जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बिहार सरकार के ऑफिशल वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

ऑफिशल वेबसाइट पर इस योजना से जुड़ी एक सरकार के तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है| उसमें सारी जानकारी डिटेल्स में दी गई है आवेदन करने से पहले एक बार पूरे नोटिफिकेशन को अच्छे तरीके से पढ़ना बेहद जरूरी है|

Farmers will become rich from mushrooms

किसानों को अधिक फायदा

आमतौर पर देखा जाए तो किसानों को पारंपरिक खेती में काफी ज्यादा समय लगता है और मुनाफा भी काम होता है, इसी समस्या को देखते हुए सरकार की तरफ से बागवानी के क्षेत्र में बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है|

कम समय में बेहतर रिजल्ट और ज्यादा मुनाफा मशरूम की खेती से किसानों को मिल रहा है| आपको बता दे की साल में किसी भी समय मशरूम की खेती आसानी से की जा सकती है|

विशेषज्ञों के अनुसार 20 डिग्री से लेकर 30 डिग्री का तापमान मशरूम की खेती के लिए अनुकूल माना जाता है| 2 से 3 महीने में अच्छे तरीके से मशरूम का फसल तैयार हो जाता है|

यह भी पढ़े:बिहार की महिला ने शुरू की इस फसल की खेती, अब करती है लाखों का उत्पादन