बिहार का ये किसान सालों भर उपजाता है गोभी, देसी तरीके से कमा रहे अच्छा मुनाफा, आप भी जानिए

भारतीय किसान खेती में अगर थोड़ा बदलाव और प्रयोग करे तो वो सालों भर कमाई कर सकते हैं। कई पढ़े लिखे लोग अब इस का उपयोग कर मालामाल हो रहे हैं। इसी में एक नाम है बिहार के किसान शशिभूषण सिंह जी का भी है। वह बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले है।
शशिभूषण जी प्रयोगात्मक खेती के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने देसी तकनीक को अपनाकर सालों भर गोभी की सफल खेती की है। और आज वो इससे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। फिलहाल अभी के सीजन में वह गोभी बेच कर 50 हजार का मुनाफा कमा चुके हैं। आइए जानते है उनके दवरा इस्तेमाल किये गए इस तकनीक के बारे में……………
खरीदारों का लग जाता है जमावाड़ा
उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का अगर सीजन हो तो उस समय सभी लोग उस चीज को खरीद कर खा सकते हैं। लेकिन सीजन खत्म हो जाने के बाद अगर खाते हैं तो उसमें ज्यादा स्वाद मिलता है।
उन्होंने कहा कि अभी गोभी बाजार में नहीं बिकती है। बहुत कम किसानों की गोभी बाजार में पहुंच पाती है। लोग खरीदने पहुंचते हैं। खरीदारों का जमावाड़ा लग जाता है।
देसी तरीके से कमा रहे अच्छा मुनाफा
पूर्णिया के किसान शशिभूषण जी कहते हैं कि – “वह अपने तकनीकी से सालों भर गोभी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं।” उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की वह मेढ़ विधि की तकनीक से खेती करते हैं। जिसमें पानी निकलने का सबसे ज्यादा अच्छा व्यवस्था कर गोभी की खेती और उपज करते हैं।

उन्होंने कहा कि गोभी का पौधा वह स्वयं तैयार करते हैं और सालों भर इसकी खेती करते हैं। फिलहाल उन्होंने फिर से गोभी को लगाने के लिए खेत तैयार कर रखा है। पौधा भी तैयार हो गया है। खेत तैयार होने के बाद जल्द से जल्द फिर से गोभी लगा देंगे।
और पढ़े: Business Idea: कम लागत में शुरू करें हमेशा डिमांड में रहने वाला यह बिज़नेस! होगी जबरदस्त कमाई
अभी के सीजन में 55 रुपया किलो गोभी
उन्होंने बताया की वर्तमान समय में गोभी की डिमांड शादी विवाह या अन्य कई आयोजन के भोज भंडारे में खूब होता हैं। जिसके लिए खरीदारों की भीड़ रहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी के सीजन में 55 रुपया किलो आसानी से गोभी बिक जाती है।
उन्होंने कहा कि आधे एकड़ के खेत में गोभी की खेती कर रहा हूं। जिससे अब तक 50 हजार की गोभी बेच लिया हूं। किसान शशि भूषण सिंह कहते हैं अगर कोई भी किसान सालों भर गोभी की खेती करना चाहते हैं तो मैं काफी मदद करूंगा।
गोभी की खेती करने में रिस्क है। लेकिन कोई बात नहीं आप मुझसे मिलकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। आप भी गोभी की खेती आसानी से कर सकते हैं।