|

Bihar Tourism: बिहार में ले लक्षद्वीप और मालदीव का मजा, आकर्षण का केंद्र बना ये लोकेशन

Enjoy Lakshadweep and Maldives in Bihar

Bihar Tourism: बिहार में इन दोनों विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं,ऐसे में पर्यटन विभाग के द्वारा भी सैलानियों के सुविधा को देखते हुए, बिहार के तमाम घूमने वाले लोकेशन का डेवलपमेंट का कार्य चल रहा है।

बिहार में अब मालदीप और लक्षद्वीप,गोवा,अंडमान निकोबार जैसे जगहों का मजा ले सकते हैं।इसके लिए आपको बहुत कम पैसे भी खर्च होंगे और मजा भी दोगुनी मिलेगी। भारत के समुद्री तट पर जो सुविधा मिलती है वह अब बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मिलेगी।

जाने लोकेशन

जी हां हम बात कर रहे हैं,बिहार के पश्चिमी चंपारण के अमवा मन झील की, अब यहां पर पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी इसके लिए सरकार के द्वारा विकास के कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

बिहार राज्य के पहले वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के तौर पर अमवा मां को अच्छे तरीके से विकसित कर लिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि अब आम आदमी के लिए भी यहां के द्वार खुल चुके है।

रिपोर्ट के मुताबिक बात कर तो यहां पर सैलानियों को ढ़ेरो सुविधा मिलने वाली है:-

  • मोटर बोट
  • जेट अटैक
  • बोट जेटस्की
  • पैरासेलिंग
  • क्याक जबीरगबाल

Enjoy Lakshadweep and Maldives in Bihar

बिहार का पहला एडवेंचरस वाटर स्पोर्ट डेस्टिनेशन

बिहार के मोतिहारी से 30 किलोमीटर वह बेतिया शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे 727 के किनारे अमवा मन झील तथा वाटर स्पॉट पार्क स्थित है। इस जगह को गोवा, मालदीप और लक्षद्वीप के तर्ज पर बनाया गया है।

अमवा मन झील को बिहार का पहला एडवेंचरस वाटर स्पोर्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर पर्यटक पैरासेलिंग करना चाहे या फिर पानी के सतह पर बड़े से प्लास्टिक बॉल में घुसकर लहरों के बीच नदी में उतरना चाहे तो यह सब संभव है।

विशाल झील

बिहार के पश्चिमी चंपारण का मशहूर अमवा मन झील आने वाले समय में पर्यटको की पहली पसंद बनने वाला है। अभी से ही इस जगह की चर्चा पूरे भारत में की जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह झील लगभग 3 किलोमीटर लंबा और 800 मीटर चौड़ा 175 एकड़ में फैला है।

इस जगह की खूबसूरती पश्चिम चंपारण के साथ-साथ पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है,यहां पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रोजाना पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पर कैंटीन पार्किंग और चेंजिंग रूम की अच्छे तरीके से व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े:Bihar Cricket Stadium: राजधानी पटना में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम, डिप्टी CM ने किया ऐलान