श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, क्या पाकिस्तान का दौरा रद्द होगा? एशिया कप भी खतरे में

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते लोग कई हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच श्रीलंका से अब ख़बर आ रही है की राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश से भाग गए है। जिसके बाद देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति गोटबाया को आज ही अपने पद से इस्तीफा देना था। लेकिन, इससे पहले ही वो अपनी पत्नी के साथ कोलंबो से मालदीव भाग गए।

राष्ट्रपति के देश छोड़ने की ख़बर जब लोगों को पता चली तब वह भड़क उठे और हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव कर दिया। इसी बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी।

श्रीलंका में अब स्थिति और भी ख़राब हो चुकी है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने लंका का दौरा किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे में किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। परंतु अब हालात ओर भी बिगड़ चुके है। दो दिन बाद गाले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। श्रीलंका में लागू आपातकाल का असर क्रिकेट मैदान पर भी पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखरी टेस्ट मुकाबले में बड़ी संख्या में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी स्टेडियम में घुस गए थे। हालांकि, इसका असर टेस्ट मैच पर नहीं पड़ा था। परंतु अब देश के हालात को देखते हुए पाकिस्तान इस दौरे को रद्द कर सकता है।

इसी के साथ डेढ़ महीने बाद एशिया कप भी श्रीलंका में खेला जाएगा। परंतु अब वह भी बांग्लादेश में खेला जाएगा। इसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल न्यूज़ तो नहीं आई है परंतु बांग्लादेश में इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कई बातें सामने आई है।