सुबह समय बचाने के लिए रात में आटा लगा कर रखते हैं फ्रिज में, तो नुकसान जानकार उड़ जाएगी आपकी नींद

Dough in fridge overnight: आज के समय पुरुष और महिला दोनों ही घर से बाहर जाकर काम करते हैं। जिसकी वजह से घर और बाहर काम के साथ टाइम मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है । बच्चों को तैयार करना, उनका टिफिन बनाना, टाइम पर उनको स्कूल छोड़ना, और खुद तैयार होकर ऑफिस पहुंचना, इन सभी कामों की भाग दौड़ को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं रात में ही सुबह का कुछ काम खत्म कर देती है। जिसमें सुबह के लिए सब्जी काट कर रखना पराठे या पूरी के लिए आटा तैयार करके फ्रिज में रखना बहुत आम बात हो गई है।
लेकिन साइंटिफिक और वास्तु की दृष्टि से आटे को आटा गूंथकर फ्रिज काफी नुकसानदायक होता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको रात आटा गूंथकर फ्रिज रखने के नुकसान बताने जा रहे हैं, जिससे अगर आप भी यह गलती कर रही हैं तो सतर्क हो जायगी –
रातभर आटा फ्रिज में रखने के नुकसान
सुबह थोड़ा सा समय बचाने के लिए यह आदत आपके शरीर पर कितना नुकसान पहुंचा रही है, इसे जानकर आप खुद ही इस आदत को छोड़ देंगे और रोटी या पूरी पराठा बनाने के लिए आटा ताजा ही लगाएंगे।
बैक्टीरिया का खतरा
रात आटा गूंथकर फ्रिज में रखने से आटे के ऊपर बैक्टी रिया पर अपने लगते हैं। जिससे 8 से 10 घंटे फ्रिज में रखने के बाद भी यह खाने योग्य नहीं रह जाता है। यह बैक्टीरिया आपके शरीर में पहुंचकर काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
फ्रिज की गैस के संपर्क में आने की वजह से यह और भी नुकसानदायक हो जाता है। सुबह टाइम मैनेज करके अपना कार्य इस प्रकार करें कि रोटी या पराठे के लिए ताजे आटे का ही प्रयोग करें।
पोषण हो जाता है खत्म
7 से 8 घंटे फ्रिज में रहने के कारण गेहूं के आटे के पोषक तत्व लगभग समाप्त हो जाते हैं। जिससे इसके बनाए हुए रोटी या पराठे खाने से आपके शरीर को किसी भी प्रकार की न्यूट्रीशनल वैल्यू नहीं मिलती है। जिससे आपके शरीर में फायदा होने के बजाय नुकसान अधिक होता है।
स्वाद में अंतर
रात को आता फ्रिज में रखने से आते के अंदर पाए जाने वाला ग्लूटेन खत्म हो जाता है। जिसकी वजह से इस आटे से बनाई गई रोटियां बहुत जल्दी सख्त हो जाती है। इसके अलावा कालापन होने के साथ-साथ आते में खटास भी आ जाती है। और इसके साथ में काफी अंतर आ जाता है।
पेट की समस्या
फ्रिज में रखे हुए आते पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो जाते हैं। जिससे पेट संबंधित कोई समस्याएं हो जाती हैं। खासकर बच्चों के लिए यह काफी नुकसानदायक होता है। इस आटे से पाचन तंत्र खराब होने से डाइजेशन बिगड़ जाता है और पेट दर्द कब्ज, एसिडिटी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार आटे को पिंड के रूप में रखने से विचरण करने वाली नकारात्मक ऊर्जा इसमें प्रवेश कर जाती है। जिसकी वजह से इसको खाने वाले लोगों में भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिलता है।
जिससे काम बिगड़ना , बहुत जल्दी गुस्सा आना, लड़ाई झगड़ा होना जैसे तामसिक प्रभाव देखने की मिलते हैं। इसीलिए शास्त्रों के अनुसारआटा गूंथकर फ्रिज में रखना वर्जित बताया गया है।