भागलपुरवासी के लिए खुशखबरी, अब जल्द ले पाएंगे क्रूज का मजा, दो जगहों में बनेगा टिकट काउंटर, जाने क्या है तैयारी

cruise

Bhagalpur cruise: भागलपुर वासियो के लिए खुशखबरी है, अब वह फिल्मो में देखने वाले क्रूज का मजा अपने ही शहर में ले पाएंगे। दरसहल बिहार सरकार ने यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए गंगा नदी पर क्रूज का आयोजन किया है। जिससे यह पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आकर आनंद ले।

आपको बता दे कि यह क्रूज भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा बिहार को सौंपा जा रहा है। और एक क्रूज  बिहार सरकार को दे दिया गया है और दूसरा क्रूज भागलपुर के खिरनी घाट पर पंहुचा दी गई है। जिसके बाद इसकी पूरी प्रोसेस होने के बाद इसे बिहार सरकार को दे दिया जायेगा। यह प्रोसेस होने के बाद सरकार द्वारा टेंडर निकला जाएगा और सिलेक्टेड एजेंसी को चलाने के लिए दे दिया जाएगा।

इन दो जगहों पर बनेंगे टिकट काउंटर

इस क्रूज की सवारी के लिए टिकट काउंटर दो जगह पर बनाए गए है जहाँ से वे क्रूज को टिकट बुक कर सकेंगे। आपको बता दे कि यह क्रूज सवारी सुल्तानगंज से बटेश्वर चलेगी। और यही इनके सेंटर्स भी खुलेंगे। यह गंगा में क्रूज का आनंद लेने वाले प्रयटकों के लिए सुनहरा मौका है।

गंगा के बारे में जानकारी

इस क्रूज में भ्रमण के साथ-साथ भागलपुर में गंगा के किनारे सटे तमाम ऐतिहासिक स्थलों  की और गंगा के बारे में जानकारी एकत्र कर पाएंगे। यह का सुल्तानगंज से कहलगांव तक डॉल्फिन अभ्यारण क्षेत्र माना जाता है। और सबसे ज्यादा डाल्फिन इसी सुल्तानगंज से कहलगांव क्षेत्र में पाई जाती हैं। इस क्रूज से प्रयटक आसानी से इन डाल्फिन का आसानी से मजा ले सकते है।

मिलेगी ये सुविधाएँ

आपको बता दे कि इन क्रुजो में बहुत सारी सुविधा प्रदान की जाएगी। इस क्रूज में प्रयटकों को फॅमिली स्पेस के साथ एसी रूम्स की फैसिलिटी भी मिलेगी। और साथ ही प्रयटकों को घुमाने के लिए गाइड भी प्रोवाइड किया जायेगा जो आपको सम्पूर्ण जानकारी दे।

ये भी पढ़े