बिहार में जन्मे है ये भारतीय क्रिकेटर, जानिए बिहार से IPL और इंडियन क्रिकेट टीम तक इनका सफर

मुकेश कुमार एक क्रिकेट खिलाड़ी है। जन्म बिहार के गोपालगंज के छोटे से गांव काकरकुंड में हुआ था। इनके पिता सामान्य टैक्सी चालक थे। इसके बावजूद मुकेश ने और भारतीय क्रिकेट टीम तक अपना सफर तय किया है।
आपको बता दे की अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से आज आईपीएल जैसी बड़ी क्रिकेट लीग में अपनी जगह बनाई है। आईये जानते है उनके इस सफर के बारे में………………
मुकेश कुमार एक तेज गेंदबाज है उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वे घरेलू क्रिकेट पश्चिम बंगाल की टीम से खेलते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश को आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। आईपीएल नीलामी 2023 में मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दिल के करीब रखते हुए 5.50 करोड़ में खरीदा।
मुकेश एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता स्वर्गीय काशीनाथ सिंह कोलकाता में टैक्सी चलाते थे और मां मालती देवी ग्रहणी है।

इनके पिता चाहते थे कि ये पढ़ लिख कर कोई अच्छी नौकरी कर ले लेकिन मुकेश ने क्रिकेट में करियर बनाने की ठान ली थी। और जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की।
क्रिकेट के प्रति उनके जुनून ने इन्हें बाणी निकेतन नामक क्लब से खेलने का मौका मिल गया और इसकी बदौलत इनका चयन 2015 में बंगाल की रणजी टीम के लिए हो गया।

इन्होंने प्रथम श्रेणी के 30 मैच खेलकर 123 विकेट चटकाए। मुकेश ने अपना अंतिम फर्स्ट क्लास मैच इंडिया-ए के लिए खेलते हुए बांग्लादेश-ए के खिलाफ 6 दिसंबर 2022 को खेला था।

मुकेश का चयन नूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी किया गया, हालांकि उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं मिला।
इसके साथ ही मुकेश अब अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे।
