CM Salary: भारत के किस राज्य के सीएम को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन? जाने विभिन्न राज्यों के सीएम की सैलरी

CM Salary: Bharat के किस राज्य के सीएम को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन ? जाने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री का वेतन

वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, सभी राज्यों में मुख्यमंत्री होते है। वही केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के ही बनाए गए नियम और कानून का पालन करना होता है।

आपको बता दे की स्टेट लेवल पर मुख्यमंत्री की स्थिति वही है, जो केंद्र में प्रधानमंत्री की होती है। जैसे किसी भी सरकारी कर्मचारियों को हर महीने सैलरी दी जाती है, उसी  तरह हमारे देश में सभी मुख्यमंत्री को भी हर महीने सैलरी मिलती है।

आज के इस पोस्ट में हम बताने जा रहे हैं कि किस राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी है और क्यों हर राज्य के मुख्यमंत्री के वेतनमान अलग-अलग होते हैं। तो अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़िए हमारी ये विशेष खबर-

राज्य का मुख्यमंत्री कौन होता है

अगर आपसे कोई यह सवाल करें कि किसी भी राज्य के सीएम को  कितनी सैलरी मिलती है? या फिर सबसे अधिक सैलरी किस राज्य के सीएम को दी जाती है? तो आपका जवाब क्या होगा?

किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री उस राज्य के विधानसभा के विधायकों का नेता होता है। हर राज्य में मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है। जिसके लिए विधानसभा चुनाव होते हैं। और भारत में मुख्यमंत्री के वेतन का निर्धारण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में की गई हैं।

और हर मुख्यमंत्री को उसके काम के लिए वेतन मिलता है। भारत में मुख्यमंत्री का वेतन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है। आपको बता दे की तेलंगाना के मुख्यमंत्री को देश के अन्य मुख्यमंत्री से ज्यादा वेतन (salary )मिलता है। वही सबसे कम सैलरी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को मिलता है।

आपको बता दे की मुख्यमंत्री को विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के रूप में सैलरी मिलती है और राज्य की विधायिका ने मुख्यमंत्री के वेतन के साथ कई तरह के भत्ते भी तय किए हैं।

जानिए किस राज्य के मुख्यमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी

CM Salary: Bharat के किस राज्य के सीएम को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन ? जाने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री का वेतन
CM Salary: Bharat के किस राज्य के सीएम को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन ? जाने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री का वेतन
  1. तेलंगाना – 4 लाख 10 हजार रुपये
  2. दिल्ली  – 3 लाख 90 हजार रुपये
  3. उत्तर प्रदेश – 3 लाख  65 हजार रुपये
  4. महाराष्ट्र – 3 लाख 40  हजार रुपये
  5. आंध्र प्रदेश – 3 लाख 35 हजार रुपये
  6. गुजरात – 3 लाख  21 हजार रुपये
  7. हिमाचल प्रदेश – 3 लाख 10  हजार रुपये
  8. हरियाणा – 2 लाख 88 हजार रुपये
  9. झारखंड – 2 लाख  72 हजार रुपये
  10. मध्य प्रदेश – 2 लाख 55 हजार रुपये
  11. छत्तीसगढ़ – 2 लाख 30 हजार रुपये
  12. पंजाब – 2 लाख 30 हजार रुपये
  13. गोवा – 2 लाख 20 हजार रुपये
  14. बिहार – 2 लाख 15 हजार रुपये
  15. पश्चिम बंगाल – 2 लाख 10 हजार रुपये
  16. तमिलनाडु – 2 लाख 05 हजार रुपये
  17. कर्नाटक – 2 लाख  रुपये
  18. सिक्किम – 1 लाख 90 हजार रुपये
  19. केरल – 1 लाख 85 हजार रुपये
  20. राजस्थान – 1 लाख 75  हजार रुपये
  21. उत्तराखंड – 1 लाख 75 हजार रुपये
  22. उड़ीसा – 1 लाख 60 हजार रुपये
  23. मेघालय – 1 लाख 50 हजार रुपये
  24. अरुणाचल प्रदेश – 1 लाख 33 हजार रुपये
  25. असम – 1 लाख 25 हजार रुपये
  26. मणिपुर – 1 लाख 20 हजार रुपये
  27. नागालैंड – 1 लाख 10हजार रुपये
  28. त्रिपुरा – 1लाख 05 हजार 500रुपये