घर में चूहों का आतंक से हो गए हैं परेशान, तो इन तरीकों से चूहों को 1 बार में ही करें रफू चक्कर

Chuhe Bhagane Ka Tarika: अक्सर घरों में चूहों की समस्या होना बहुत आम बात है। घर के अंदर अगर एक भी चूहा आ जाए तो धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती रहती है। और घर के सभी छोटे-बड़े समान को ये काटना शुरु कर देते हैं। चाहे महंगे से महंगा सोफा सेट हो या घर में खाने पीने का कोई सामान, चूहे के आतंक से कुछ भी सुरक्षित नहीं रह पाता है।
चूहे मारने के लिए आपको बाजार में काफी प्रोडक्ट मिल जाते हैं जिसे इस्तेमाल करके आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो धार्मिक मान्यताओं की वजह से चूहों को मारना पसंद नहीं करते हैं।
तो आज का यह आर्टिकल आपकी समस्या का समाधान है। जिसमें आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसका प्रयोग करके चूहों को बिना मार ही उनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
पिपरमेंट
पिपरमेंट एक ऐसा पदार्थ है, जिसमें बेहद तेज खुशबू होती है। इसकी गंध चूहों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। इस प्रयोग के लिए आप रुई के फाहों को पिपरमेंट में भिगोकर उन कोनो में रख सकते हैं । जहां अक्सर चूहे आते जाते रहते हैं। इसकी महक से चूहे खुद ही भाग जाते हैं।
पुदीना
पुदीने की महक ताजगी के साथ-साथ चूहों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को तोड़कर घर के कोने में रख दें। इसकी महक से परेशान होकर चूहे खुद-ब-खुद घर छोड़कर चले जाते हैं.
फिटकरी
फिटकरी चूहों के लिए दुश्मन मानी जाती है। जिन घरों में ज्यादा अनाज रहता है वहां इसका प्रयोग चूहों को भगाने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप थोड़ी सी फिटकरी के पाउडर का घोल तैयार कर लीजिए। इस गोल को आप चूहों के आने जाने वाली जगह पर छिड़क दीजिए। उसके बाद आप अपने घर में चूहों को देखने के लिए तरस जाएंगे।
अमोनिया
अमोनिया की तेज गंध चूहों को चेतनाहीन कर सकती है। इसके अलावा इसकी तेज गंध से चूहे बहुत दूर भागते हैं। जिसकी वजह से की खुशबू महसूस होते ही चूहा उसे जगह को छोड़ देते हैं। इस प्रयोग के लिए आप किसी प्याले में अमोनिया डालकर रख दीजिए। इसके बाद चूहे आपका घर छोड़कर रफू चक्कर हो जाएंगे।
तेजपत्ता
चूहों से छुटकारा पाने के लिए तेज पत्ता भी प्रयोग किया जाता है। इसकी खुशबू चूहों का जीना हराम कर देती है। इस प्रयोग के लिए आपके घर के कोनों में जगह-जगह तेज पत्ते छोड़ देते हैं। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि आपके घर से चूहे गायब हो जाएंगे।
कपूर
कपूर की तेज गंध भी चूहों को बर्दाश्त नहीं होती है। जिसकी वजह से है इसके आसपास भी भटकना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए कपूर का प्रयोग करके भी आप पा सकते हैं। इसके लिए आप कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें के बिल पर रख दीजिए। जिससे बाद चूहे घर से भाग जाते हैं।
काली/ लाल मिर्च
चूहों के आतंक से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए आप लाल मिर्च या काली मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप लाल या काली मिर्च का छिड़काव उसे जगह पर कर दीजिए जहां चूहे ज्यादा आते जाते हैं। लाल या काली मिर्च की जलन से परेशान होकर चूहे घर छोड़ देते हैं।
तंबाकू
चूहे को भगाने के लिए तंबाकू हुआ भी प्रयोग किया जाता है इसके लिए आप एक चुटकी तंबाकू और देसी घी को आपस में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसकी आटे या बेसन की सहायता से छोटी-छोटी गोलियां बना ले। इन गोलियों को चूहे के आने जाने वाले स्थान पर रख दे। जिन्हें खाकर चूहे खुद ही घर छोड़कर निकल जाते हैं।
इंसानी बाल
इंसानी बालों से चूहे बहुत खौफ खाते हैं। क्योंकि इसे निगलने से चूहों की मौत हो जाती है। इसलिए चूहों से जल्दी छुटकारा पाने लिए आप इंसानी बालों का गुच्छा चूहों के बिलों के आसपास रख सकते हैं। जिससे घबराकर चूहा घर से बाहर खुद ब खुद चले जाते हैं।
प्याज
किसी भी प्रकार की तेज गंध चौहान के लिए हानिकारक होती है। इन्हीं में से एक है, प्याज जिसकी खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसका प्रयोग भी आप चूहे भगाने के लिए कर सकते हैं। प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर आप चूहों के बिलों के पास रख दीजिए। प्याज सूख जाने पर इन्हें बदलते रहिए। प्याज की इस तेज गंध से परेशान होकर चूहे धीरे-धीरे चूहे घर छोड़ देते हैं।