बड़ी खुशखबरी: बढ़ गया छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का समय, जाने रूट और टाइम टेबल

Indian Railway: भारतीय रेलवे को भारत के परिवहन की जीवन रेखा कहा जाता है। और रेलवे अपने यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखता है फिर चाहे सावन में श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बात करे या फिर समर स्पेशल ट्रेन की।
और एक बार फिर से रेलवे ने यह साबित कर दिया है कि उसे अपने यात्रियों का खयाल रखना आता है बिहार से इस साल गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया था, और समर सीजन के बाद उनके परिचालन को बंद करना होता है।
लेकिन रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छपरा लोकमान्य टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर-
बढ़ाया गया समर स्पेशल ट्रेन का समय
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए इस साल छपरा -लोकमान्य तिलक टर्मिनल समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन शुरू किया गया था, जिसे प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित किया जा रहा था।
आपको बता दें कि रेलवे द्वारा c का परिचालन समय अब बढ़ाकर 1 सितंबर 2023 तक कर दिया गया क्या क्या है यह एक साप्ताहिक ट्रेन है तथा प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन चलती है तो अब भी यह पहले की ही तरह हर शुक्रवार को खुलेगी।
इसके अलावा रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- सिवान समर स्पेशल विशेष गाड़ी का परिचालन 3 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है और इसे सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित किया जाएगा आपको बता दें कि इन गाड़ियों को 6 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
जानिए पूरा टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनल समर स्पेशल एक साप्ताहिक AC ट्रेन है, जिसमे यात्रियों को कोविड19 से संबंधित सभी बातों का ध्यान रखने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिया गया है।और इसका समय सारणी कुछ इस प्रकार है-
- छपरा से 16:15 बजे खुलकर
- सिवान 17:25 बजे
- देवरिया सदर 18:50 बजे
- गोरखपुर 20:55 बजे
- खलीलाबाद 21:33 बजे
- बस्ती से 22:03 बजे
- गोंडा से 23:20 बजे तथा दूसरे दिन
- बादशाह नगर से 1:43 बजे
- कानपुर सेंट्रल 4:15 बजे
- भरुवा सुमेरपुर 6:05 बजे
- रगौल 6:25 बजे
- बांदा 7:45 बजे
- चित्रकूट धाम 8:45 बजे
- सतना 12:15 बजे
- कटनी 13:45 बजे
- जबलपुर 16:15 बजे
- इटारसी 20:05 बजे और तीसरे दिन
- भुसावल से 00:15 बजे
- नासिक रोड 3:35 बजे
- कल्याण 6:30 बजे
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस 7:25 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा
गाड़ी संख्या 05064, लोकमान्य तिलक टर्मिनल -सिवान समर स्पेशल गाड़ी 3 सितंबर तक चलेगी, आपको बता दें कि इस गाड़ी में थर्ड क्लास एसी के 18 कोच और जनरेटर और लगेज यान के दो कोच लगाए जाएंगे। और इस गाड़ी की समय सारणी इस प्रकार है-
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से – 12:45 बजे खुलकर
- कल्याण- 3:30 बजे
- नासिक रोड -16:10 बजे
- भुसावल- 19:35 बजे
- दूसरे दिन इटारसी- 00:55 बजे
- जबलपुर -4:45 बजे
- कटनी – 6:35 बजे
- सतना – 8:35 बजे
- चित्रकूट धाम -12:42 बजे
- बांदा -14:05 बजे
- रागौल -14:45 बजे
- भरुवा सुमेरपुर – 15:10 बजे
- कानपुर सेंट्रल 17:50 बजे
- ऐषबाग- 19:25 बजे
- बादशाहनगर -19:47 बजे
- गोंडा – 21:55 बजे
- बस्ती – 23:10 बजे
- खलीलाबाद – 23:35 बजे
- तीसरे दिन गोरखपुर – 00:40 बजे
- देवरिया सदर- 1:40 बजे
- सिवान -3:15 बजे पहुंचेगी।