BPSC TRE 3: बिहार थर्ड फेज की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस बार किए गए ये बदलाव

changes in Bihar Third Phase teacher recruitment

बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की बहाली का इंतजार अब खत्म हो चूका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने थर्ड फेज की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन 07 फ़रवरी 2024 को जारी कर दिया है।

BPSC TRE 3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 10 फरवरी 2024 से होने जा रही है। इस बार शिक्षक नियुक्ति के जरिए राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक के टीचरों की भर्ती की जाएगी।

BPSC TRE 3 Notification 2024 जारी

बिहार थर्ड फेज शिक्षक नियुक्ति में लगभग 90 हजार पदों पर बहाली की जानी है। हालाँकि बीपीएससी टीआरई 3 के नोटिफिकेशन में वैकेंसी की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विषयवार रिक्तियां जिलावार आरक्षण रोस्टर प्रशासी विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

BPSC TRE 3 Notification 2024
BPSC TRE 3 Notification 2024
Source: BPSC

इस बार भी डोमिसाइल की शर्त नहीं होने के कारण यूपी, राजस्थान, एमपी, उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों के युवा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

अभ्यर्थी 10 से 23 फरवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क भर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस के साथ 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में ऐसा कहा गया है कि – “अभ्यर्थी एक श्रेणी की परीक्षा में अधिकतम 3 बार ही शामिल हो सकते हैं।”

कब होगी बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा?

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 मार्च से 17 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इस बार की शिक्षक भर्ती यानि टीआरई-3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।

परीक्षा संपन्न होने के बाद 22 से 24 मार्च 2024 के बीच तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आईये जानते है भर्ती के लिए योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

BPSC TRE 3 के लिए योग्यता

  • शिक्षा विभाग, एसटी एससी कल्याण विभाग के स्कूल शिक्षकों (कक्षा एक से 5 के लिए): सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास हो।
  • मध्य विद्यालय कक्षा छह से 8 के लिए: सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास हो।
  • माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9वीं से 10वीं व कक्षा 6 से 10 तक (एससी, एसटी विभाग के लिए) के अध्यापकों व विशेष विद्यालय अध्यापकों (9वीं 10वीं ) के लिए: एसटीईटी पेपर-1 पास हो।
  • कक्षा 11वीं 12वीं के लिए: एसटीईटी पेपर-2 पास हो।

BPSC TRE 3 के लिए उम्र सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) व अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
  • एससी, एसटी (पुरुष व महिला): 42 वर्ष

बदल गया बीपीएससी शिक्षक भर्ती का पैटर्न

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि तीसरे चरण की परीक्षा में केवल एक ही पेपर होंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। जहाँ भाग-एक में भाषा की परीक्षा होगी।

वहीँ भाग-2 सामान्य अध्ययन और भाग- तीन संबंधित विषय का होगा। भाग- एक (भाषा) क्वालिफाइंग विषय होगा। इसमें 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन में 40 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के सही उत्तर के लिए एक-एक यानी कुल 40 अंक होंगे।

वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 अंक के 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाई करने के बाद ही मेधा सूची बनाई जाएगी। एक ही बुकलेट में तीनों भाग के प्रश्न होंगे।

बता दे की बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। शिक्षक बहाली के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

ये अभ्यर्थी बहाली से हुए बाहर

बीपीएससी थर्ड फेज शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 2024 के अनुसार सीटीईटी या एसटीईटी के अपीयरिंग अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकते। 18 माह का एनआईओएस डीएलएड कोर्स करने वाले भी इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते।

बिहार शिक्षक भर्ती में नया आरक्षण कानून लागू

बिहार में पहली बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नया आरक्षण कानून लागू किया जाएगा। इससे पहले के दो चरणों की परीक्षा में पहले से चले आ रहे आरक्षण नियम का पालन किया गया था।

इस बार बीपीएससी की ओर से जारी तीसरे चरण की नियुक्ति परीक्षा में नए आरक्षण नियमावली से रिक्तियों को भरा जाएगा। आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि बिहार में पहली बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नए आरक्षण नियम का पालन किया जाएगा।

किनको कितना मिलेगा आरक्षण?

नए आरक्षण नियमावली के हिसाब से कोटिवार मिलने वाला आरक्षण कुछ इस प्रकार है:

  • ईबीसी अभ्यर्थियों को: 25%
  • पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को: 18%
  • एससी के अभ्यर्थियों को: 20%
  • एसटी के अभ्यर्थियों को: 2%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को: 10%

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य: 750/-
  • एससी / एसटी / दिव्यांग: 200/-
  • महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी): 200/-

नोट: परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन / ऑफलाइन शुल्क माध्यम से करें।

और पढ़ें: BPSC Success Story : आंगनबाड़ी सेविका बेटे ने बीएससी में लहराया परचम, बन गया अफसर

और पढ़ें: बिहार से मात्र 2 हजार में करें जन्नत की सैर, इस तरह से बनाए 3 दिन का ट्रिप प्लान