Chandrayaan-3 में लगे कैमरे से आया पहला वीडियो, रॉकेट से अलग हुआ चंद्रयान; जाने ताज़ा उपडेट

Chandrayaan 3 Latest Update

Chandrayaan 3 Latest Update-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने chandrayaan-3 को चांद पर रिसर्च के लिए भेज दिया है| बाहुबली एलबी M3 M4 रॉकेट के जरिए शुक्रवार दोपहर 2:35 पर chandrayaan-3 को लांच किया गया|

ऑन बोर्ड कैमरा से रिकॉर्ड हुआ वीडियो

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस स्टेशन सेंटर से चंद्रयान-3 चांद को छूने निकल चुका है। अब इसरो ने एक वीडियो जारी किया है यह वीडियो chandrayaan-3 में लगे ऑनबोर्ड कैमरा से रिकॉर्ड हुई है। इसमें लॉन्चिंग से लेकर chandrayaan-3 के अंतरिक्ष में पहुंचने तक का सफर दिखाया गया है।

 Chandrayaan 3 Latest Update

वीडियो के शुरुआत में सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लंच पैक पर खड़ा रॉकेट दिखता है। काउंटडाउन खत्म होते ही स्ट्रैप ऑन ट्रस्ट यानी साइड में लगे दो बड़े इंजन और रॉकेट का इंजन ऑन हो जाता है। सिर्फ पलभर में ही तेज गति से रॉकेट आसमान की ऊंचाइयों में होता है। रॉकेट के निचले हिस्से से आग निकलते दिखती है और जमीन छूटता जाता है वह बादलों से आगे निकल जाता है।

ये भी पढ़े :-Bihar Flood: भारी बारिश से बिहार के नदियों में आया भूचाल, इन जिलो में रवाना हुई NDRF की टीम

 

 

सारी गतिविधियां हो रही है रिकॉर्ड

जब chandrayaan-3 करीब 62.17 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाता है, तब दोनों स्प्रे फोन अलग हो जाते हैं यह स्ट्रैप ऑन इंजन रॉकेट से अलग होकर बंगाल की खाड़ी में गिर जाते हैं इसके बाद वीडियो में पेलोड एरिंग सिपरेशन का फेस दिखता है।

दरअसल 114.18 किलोमीटर की ऊंचाई पर यानी अंतरिक्ष में जाने के बाद chandrayaan-3 के ऊपर लगा अंडाकार कवर हट जाता है यहां से धरती किसी एक झलक दिखती है और काले अंतरिक्ष में chandrayaan-3 आगे के सफर पर निकल जाता है। इसके बाद 174.69 की ऊंचाई पर क्रायोजेनिक इंजन बंद हो जाता है वह chandrayaan-3 से अलग होने लगता है यह वीडियो भी ऑनबोर्ड कैमरा से रिकॉर्ड की गई है|

Chandrayaan 3 Latest Update

इतने तारीख को चांद पर पहुंच सकता है चंद्रयान-3

179.19 किलोमीटर की ऊंचाई पर chandrayaan-3 पूरी तरह से अलग होकर अपने करीब 400000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पर अकेले निकल जाता है बताया जा रहा है। 23 अगस्त को chandrayaan-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड कर सकता है।

chandrayaan-3 के भेजने के मकसद के बारे में बात करते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान 3 से आने वाले नतीजे भारत को कई तरह से फायदा पहुंचाएगी इस मिशन ने भारत को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया के टॉप देशों में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि chandrayaan-3 चांद पर मानव जीवन की भी तलाश करेगा।

ये भी पढ़े:-मिशन Chandrayan 3 में बिहार के लाल भी रहे सहयोगी, पिता ने बताई ये खास बात, जानिए इनके बारे में