Petrol Pump Challan: ₹500 का पेट्रोल लिया और कट गया ₹10 हजार का चालान; जाने नया नियम

CCTV Challan on Petrol Pump: सड़क पर ट्रैफिक नियमों के उलंघन पर अब सीधे ऑनलाइन चालान कट जाता है, चाहे आप बिना हेलमेट के ड्राइविंग कर रहे हो या फिर अपने किसी रेड लाइट को क्रॉस किया हो। हर तरह की गलती के लिए चालक को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

इसी बीच एक बड़ी नियम सामने आई है जिसके बाद शायद आप गाड़ी नहीं भी चला रहे हो तो आपका चालान कट जायेगा। जी हाँ, आप शायद ही ऐसा सोच पा रहे हो लेकिन पेट्रोल पंप पर तेल लेते वक्त भी आपका चालान कट सकता है।

राजधानी से आया मामला

दरअसल प‍िछले द‍िनों द‍िल्‍ली में ऐसा ही कुछ सामने आया है जहाँ पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे की मेहरबानी से एक व्यक्ति का 10000 रुपये का चालान कट गया। आपको बता दें द‍िल्‍ली में पीयूसी सर्ट‍िफ‍िकेट नहीं होने पर 10000 रुपये का चालान है।

जी हां, ऐसा बिलकुल संभव है जब आप पेट्रोल लेने के लिए पंप पर रुके तो आपका चालान कट सकता है। द‍िल्‍ली की ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने सीसीटीवी कैमरे के जर‍िये प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर लगाम लगाने का प्रयास क‍िया है।

पेट्रोल भरवाते-भरवाते कटे गाड़ियों के चालान

इस स‍िस्‍टम में गाड़ी के पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद उसकी नंबर प्‍लेट की फोटो ख‍िंच जाती है, फोटो ख‍िंचने के बाद यह पता चल जाता है क‍ि उसका पीयूसी है या नहीं। अगर पीयूसी नहीं है तो चालान ऑटोमेट‍िक कट जाता है।

फिलहाल इस मुहीम को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के चार पेट्रोल पंपों से शुरू किया गया है जो कि जल्द ही विस्तार रूप ले लेगा।

सफलता के बाद होगा विस्तार

बताते चले कि सरकार ने यह खास मुहीम वाहनों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के मकसद से शुरू किया है, बताया जा रहा है कि अगर यह मुहीम सफल रहा तो इस योजना को देश के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में भी शुरू क‍िया जा सकता है।