Bihar Police: बिहार पुलिस में 67735 पदों पर होगी बंपर भर्ती, कांस्टेबल और SI के लिए इतनी वैकेंसी

bumper recruitment on 67735 posts in Bihar Police

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट के तहत गृह विभाग के लिए 16323.83 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। जो कुल बजट राशि का 5.86 प्रतिशत है।

हालांकि गृह विभाग के स्थापना मद में 15468.55 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीँ अगले साल तक गृह विभाग के अंतर्गत बिहार पुलिस के 67,735 पदों पर बंपर भर्ती का आयोजन किया जाने वाला है।

बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक पदों पर बहाली

दरअसल बिहार बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि बिहार पुलिस में 67 हजार से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इन पदों का सृजन भी कर लिया गया है।

जिसके पहले चरण में 24,269 पुलिसकर्मियों की बहाली होने वाली है। इसमें दारोगा के 2 हजार, सिपाही के 19,469 और चालक के 28,00 पद शामिल हैं। अभियोजन निदेशालय में सहायक अभियोजन पदाधिकारी के 541 पदों पर नियुक्ति अभी जारी है।

बिहार अग्निशमन सेवा में भी होगी बहाली

इसके अलावा बिहार अग्निशमन सेवा में 88 पदों पर भी बहाली की जाएगी। इसमें सहायक प्रमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी के 21, जिला अग्निशमन पदाधिकारी के 19, अनुमंडल अग्निशमन के 53 और अग्नि चालक के 88 पद शामिल है।

गौरतलब है की बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में राज्य में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने पर सरकार का विशेष ध्यान है। इसके लिए सृजित किए गए 48 हजार 447 पदों में से 24 हजार से अधिक पदों को विमुक्त कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर जोर होगा।

बिहार अग्निशमन सेवा के तहत भी 150 से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा सहायक अभियोजन पदाधिकारी के 541 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई भी चल रही है।

बिहार के नौ शहरों में बढ़ेगी कैमरों से निगरानी

वहीँ आने वाले वर्ष में बिहार के नौ शहरों में एकीकृत सीसीटीवी कैमरा एवं ट्रैफिक सिग्नल की सुविधा पर काम किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के जिला एवं अनुमंडल कोर्ट एवं टि्रब्यूनल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सभी 40 पुलिस जिलों में सेटेलाइट आधारित पोलनेट-दो एवं फ्लाई अवे टर्मिनल लगाया जाएगा। इन सभी योजनाओं एवं उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 150 करोड़ रुपये कर्णांकित किए गए हैं।

बिहार में नए थाना-ओपी के साथ पुलिस पदाधिकारियों के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 300 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं। वर्तमान में माडल एवं यातायात थाना, नक्सल थाना, रेल थाना समेत 165 थाना भवनों का निर्माण प्रगति पर है।

इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आवास के लिए 454 यूनिटों का निर्माण किया जा रहा है।

और पढ़ें: बिहार में अगले साल तक 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, सीएम नितीश ने किया एलान

और पढ़ें: JEE Topper: किसान का बेटा बना बिहार जेईई टॉपर, गाँव से की थी 10वीं तक की पढाई