Bihar Assistant Professor Vacancy 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के 4,108 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए किस विषय के लिए कितने पद

बिहार में फिलहाल नौकरियों को लेकर रोज नई-नई खबरे और अधिसूचना सामने आ रही है। अब राज्य में स्कूली शिक्षकों की बंपर बहाली के बाद बारी है बिहार में 4,108 असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती की।
इसको लेकर पटना हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है, जिसके बाद से बिहार में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ़ हो गया है। आईये जानते है की किस विषय के लिए कितने पदों पर नियुक्ति की जानी है?
बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में 4,108 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में खाली पड़े कुल 4,108 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होने वाली है। इन खाली पदों पर होने वाली बहाली में 755 बैकलाग रिक्तियां शामिल हैं।
भर्ती को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की ओर से साक्षात्कार की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए आयोग की ओर से जल्द ही लीगल ओपिनियन लेकर आगे की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
अगले महीने से शुरू होगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
साक्षात्कार की प्रक्रिया अगले महीने यानि मई 2024 में शुरू हो जाएगी। फिलहाल आयोग की ओर से मनोविज्ञान विषय में साक्षात्कार पूरा हो चुका है, अब इसमें बैकलाग के अनुसार बढ़ी सीटों के अनुपात में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
जिसके बाद रिजल्ट घोषित करने की कवायद शुरू की जाएगी। वहीँ अतिरिक्त नए विषयों के साक्षात्कार की भी प्रक्रिया मई से ही शुरू होगी। आयोग की ओर से अब तक हिंदी सहित लगभग एक दर्जन विषयों में नियुक्ति हो चुकी है।
सभी विषयों के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया लगभग पूरी
आयोग के अध्यक्ष गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि – “आयोग के स्तर से सभी विषयों के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही लीगल ओपिनियन लेकर साक्षात्कार प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
इसमें सबसे पहले उन विषयों का साक्षात्कार होगा, जिनका साक्षात्कार पहले हो चुका है, लेकिन रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। अब बैकलाग के तहत बढ़ी सीटों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद सभी सीटों के लिए परिणाम जारी किया जाएगा।”
Bihar Assistant Professor Vacancy 2024
Bihar Assistant Professor Vacancy 2024 के तहत विषय-वार खाली पड़े पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है:
Subject | Number of Vacncies |
---|---|
गणित | 261 |
भौतिकी | 300 |
जन्तु विज्ञान | 285 |
पर्यावरण विज्ञान | 104 |
वनस्पति विज्ञान | 333 |
रसायनशास्त्र | 332 |
वाणिज्य | 112 |
अर्थशास्त्र | 268 |
अंग्रेजी | 253 |
भूगोल | 142 |
इतिहास | 316 |
राजनीतिक विज्ञान | 280 |
मनोविज्ञान | 424 |
दर्शनशास्त्र | 153 |
गृह विज्ञान | 83 |
संस्कृत | 76 |
समाजशास्त्र | 108 |
उर्दू | 100 |
मैथिली | 43 |
बांग्ला | 28 |
संगीत | 23 |
बायोकेमेस्ट्री | 05 |
एआइएच एंड सी | 55 |
शिक्षा शास्त्र | 10 |
नेपाली भाषा | 01 |
और पढ़ें: Bihar Police Driver Vacancy 2024: बिहार में डायल 112 के लिए 3171 चालकों की होगी भर्ती, मिल गई मंजूरी
और पढ़ें: BPSC TRE 3.0: बिहार शिक्षक भर्ती का नया परीक्षा तिथि जारी, अब हर साल इस दिन होगी ये परीक्षा