इस सावन शिव भक्तों को बिहार सरकार और बीएसआरटीसी का तोहफा! भागलपुर से देवघर और रांची के लिए आज से चलेगी बस, इतना सस्ता है किराया

bsrtc bus will run from deoghar to ranchi after 22 years service also started for bhagalpur

इस बार श्रावणी मेले पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बाबा के भक्तों को एक विशेष उपहार दे दिया है अब भागलपुर के डिपो से देवघर और रांची के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है नेक्स्ट बिहार के साथ जानिए क्या है पूरी खबर-

सावन के इस पवित्र महीने में बिहार सरकार ने और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बिहार के लोगों को एक खास तोहफा दिया है। भागलपुर के डिपो से बाबा की नगरी देवघर और रांची तक सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है और इसकी परमिट झारखंड परिवहन विभाग के द्वारा दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इस कोशिश में लगा हुआ था कि भागलपुर से सीधी बस सेवा देवघर और रांची के लिए शुरू की जा सके। और कड़ी मशक्कत के बाद अब 6 जुलाई यानी आज से आखिरकार भागलपुर से रांची और देवघर के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत हुई।

भागलपुर से देवघर तक का किराया

22 सालों के बाद श्रावणी मेले के दौरान चलाई जा रही बसों का किराया आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया गया है।भागलपुर से देवघर के बीच ₹182 किराया तय किया गया है जबकि भागलपुर से रांची के लिए ₹550 का किराया होगा।

यह बसें non-ac है और इनमें 43 सीट उपलब्ध है। बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि बसों के परिचालन का परमिट झारखंड सरकार द्वारा पहले ही दे दिया गया था और अब 22 सालों बाद भागलपुर डिपो से रांची के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है जिससे यहां के लोग काफी उत्साहित है।

22 वर्ष बाद भागलपुर से रांची बस सेवा की शुरु

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि पिछले दिनों भागलपुर से एक परिवहन निगम टीम को झारखंड भेज कर जरूरी कार्रवाई को पूरा किया गया था।

और अब 22 वर्ष बाद भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने भागलपुर से रांची और देवघर तक बसों के परिचालन का परमिट काउंटर हस्ताक्षर कर के दे दिया है। पहले ये बस सेवा 4 जुलाई से शुरू की जाने वाली थी।

bsrtc bus will run from deoghar to ranchi after 22 years service also started for bhagalpur

भागलपुर से रांची की टाइमिंग

आपको बताते चलें कि भागलपुर से रांची के लिए बस सुबह 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और ढाकामोड़ ,हंसडीहा, देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचेगी। वही रांची से भागलपुर आते वक्त बस सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।

भागलपुर से देवघर की टाइमिंग

भागलपुर से देवघर के लिए बस की टाइमिंग यह है कि बस सुबह 7:15 बजे भागलपुर से खुलकर जगदीशपुर, ढाकामोड़, हंसडीहा होते हुए सुबह 11:13 बजे देवघर पहुंच जाएगी। और वापस ई में फिर देवघर से बस 250 बजे खुलकर शाम 6:40 बजे भागलपुर डिपो पहुंचेगी।