मिलिए बिहार के पर्यावरण के ब्रांड एंबेसडर विपिन से, शादी में न्योता के साथ करते है पौधा भेंट; सरकार द्वारा मिला सम्मान

आइए आज हम बात करते है पर्यावरण संरक्षक और शिक्षक विपिन कुमार के बारे में। विपिन कुमार पिछले 5 सालो से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चला रहे है। इस अभियान में विपिन ने अब तक लगभग 4 हजार लोगो को पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया है।
विपिन कुमार बक्सर जिले के धनसोई के रहने वाले है। वह सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शिक्षा सेवा के साथ ही विपिन कुमार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राज्यस्तर पर सम्मानित किया गया।
आशा पर्यावरण सुरक्षा संगठन के प्रदेश संयोजक सह स्वच्छ सर्वेक्षण बक्सर नगर परिषद के ब्रांड एंबेसेडर शिक्षक विपिन कुमार को हाल ही में राजधानी पटना के बिहार विधान परिषद सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित करके डॉक्टर अंबेडकर अंतराष्ट्रीय सामाजिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित थी यह हस्तियां
इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उन्नत कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विपिन कुमार भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह , डॉ नम्रता आनंद , विजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विपिन कुमार को पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने लिए पद्मश्री सुधा वर्गीज , पद्मश्री विमल जैन , डॉक्टर सहजानंद प्रसाद एवम जन स्वास्थ कल्याण समिति पटना के सचिव डॉ एलबी सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विवाह कार्यक्रम में गिफ्ट के साथ करते है पौधा भेंट
विपिन कुमार के इस पर्यावरण संरक्षण के अभियान में अब तक लगभग 4 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके है। शिक्षक विपिन कुमार यह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान विगत 5 वर्षो से चला रहे है जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बताया जाता है की विपिन कुमार शादी विवाह के कार्यक्रमों में न्योता के साथ पौधा लेकर जाते है, इस तरह वह हजारों लोगो को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते है । जो क्षेत्र में हमेशा लोगो के बीच चर्चा का विषय होता है।
अभियान से जुड़े है हजारों लोग
विपिन कुमार समय समय पर सरकारी व गैर सरकारी सभी कार्यक्रमों में पहुंच कर लोगो को मौसम एवं जलवायु परिवर्तन पर चर्चा कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य करते है। साथ ही लोगो से उनकी हमेशा पौधारोपण के लिए अपील रहती है।विपिन कुमार के प्रेरणा एवम उनके द्वारा चलाए जा रहे इन अभियानों के चलते बहुत संख्या में लोग इस अभियान में जुड़ चुके है। जो विपिन कुमार के साथ पौधारोपण एवम पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर रहे है। उनके इन सभी कार्यों से प्रेरित होकर ह्यूमन हेल्थ डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा विपिन कुमार का नाम इस सम्मान के लिए चयन किया गया है।
विपिन कुमार का राज्यस्तर पर सम्मानित होने पर शिक्षक गणों में भी हर्ष और उल्लास का माहौल है। शिक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह , शिक्षक सिकंदर सिंह , शिक्षक धनंजय मिश्र सहित कई शिक्षको ने बधाई दी है। वाकई विपिन कुमार जी का यह कार्य सराहनीय व बधाई का पात्र है। हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर पर्यावरण के लिए सगज हो जाना चाहिए और कम से कम एक पौधा प्रतिवर्ष अवश्य लगाकर उसकी सेवा करना चाहिए।
ये भी पढ़े