BPSC TRE Result: 11वीं-12वीं के शिक्षक पदों का रिजल्ट जारी, इतना गया कटऑफ

बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के 11वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के साथ साथ कट ऑफ मार्क्स भी रिलीज कर दिया गया है।
कुल 20 विषयों का रिजल्ट बीपीएससी के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही सभी सफल अभ्यर्थियों के कॉउंसलिंग की तिथि भी घोषित कर दी गई है।
22,131 शिक्षक अभ्यर्थियों को मिली सफलता
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 25 दिसंबर 2023 की शाम को सेकंड फेज के शिक्षक भर्ती के कक्षा 11 और 12 के शिक्षक पदों का रिजल्ट अनाउंस कर दिया है।
इस रिजल्ट के अनुसार कुल 22,131 शिक्षक अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हुई है। आप अपना रिजल्ट BPSC की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा कर चेक कर सकते हैं।
इन 20 विषयों का रिजल्ट हुआ जारी
बीपीएससी ने जिन विषयों का परिणाम जारी किया है, उनमें अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत, जूलॉजी, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, इतिहास, इंटरप्रेन्योरशिप, बॉटनी, केमेस्ट्री, गणित, फिजिक्स, बांग्ला, मगही, भोजपुरी, प्राकृत, पाली, और मैथिली विषय शामिल हैं।
इतिहास के सर्वाधिक कैंडिडेट्स सफल
बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 11-12वीं के अध्यापक पदों पर कुल 22,131 अभ्यर्थियों में से इतिहास के सर्वाधिक 3,936 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं।
वहीँ फिजिक्स से 2,644 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और यह चयनित अभ्यर्थियों की संख्या की दृष्टि से यह विषय दूसरे स्थान पर रहा।
इसके बाद केमेस्ट्री से 2,267 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और यह तीसरे स्थान पर रहा। समाजशास्त्र से 2,004 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और गणित से 1,982 शिक्षकों का चयन हुआ और संख्या की दृष्टि से ये क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
जूलॉजी का सबसे अधिक तो भोजपुरी का सबसे कम गया कटऑफ

11-12वीं के शिक्षक पदों के कट-ऑफ की बात करें तो जूलॉजी में अनारक्षित वर्ग का सर्वाधिक 86 कट ऑफ मार्क्स गया है। वहीं संगीत में 80 और संस्कृत में 78 कट ऑफ मार्क्स गया और ये क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
मगही में 74 और अर्थशास्त्र में 72 कटऑफ मार्क्स गया है। इस दृष्टि से ये दोनों विषय चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। सबसे कम कट ऑफ मार्क्स 44 भोजपुरी का रहा।
मनोविज्ञान का कटऑफ 45 और केमेस्ट्री का 46 मार्क्स रहा। जो नीचे से नीचे से क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। माध्यमिक विद्यालयों के बचे विषयों का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया जाएगा।
BPSC TRE 11th & 12th Cutoff Marks
विषय | सफल अभ्यर्थी | कट ऑफ मार्क्स |
---|---|---|
अर्थशास्त्र | 777 | 72 |
संस्कृत | 1046 | 78 |
संगीत | 1465 | 80 |
जूलॉजी | 976 | 86 |
समाजशास्त्र | 2004 | 69 |
दर्शन | 169 | 60 |
मनोविज्ञान | 1793 | 45 |
गृहविज्ञान | 1238 | 61 |
इतिहास | 3936 | 71 |
इंटरप्रेन्योरशिप | 169 | 66 |
बॉटनी | 1460 | 53 |
केमेस्ट्री | 2267 | 46 |
गणित | 1982 | 93 |
फिजिक्स | 2644 | 59 |
बांग्ला | 32 | 66 |
मगही | 6 | 74 |
भोजपुरी | 15 | 44 |
प्राकृत | 16 | 62 |
पाली | 7 | 58 |
मैथिली | 129 | 49 |
ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट
इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट चेक कर सकते है:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- जिस विषय की आपने परीक्षा दी है उसका पीडीएफ डाउनलोड करें।
- आपका बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चयनित उम्मीदवारों की डिटेल चेक करें।
सफल अभ्यर्थियों की कब से होगी काउंसिलिंग?
राज्य में दूसरे चरण के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 26 से 31 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी।
बता दे की काउंसलिंग में आने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने दो सप्ताह की तैयारी के साथ आना है क्यूंकि उन्हें यहीं से ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा।
जबकि नियोजित शिक्षक काउंसलिंग के बाद अपने मूल विद्यालय में लौट जाएंगे। दूसरे चरण की शिक्षक अभ्यर्थियों की कॉउंसलिंग शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- 26 दिसंबर 2023 से: मध्य विद्यालय शिक्षक, सभी विषय
- 27 दिसंबर 2023 से: माध्यमिक विद्यालय शिक्षक, सभी विषय
- 28 दिसंबर 2023 से: उच्च माध्यमिक शिक्षक, सभी विषय
- 30 दिसंबर 2023 से: प्राथमिक शिक्षक, सभी